12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, शोभायात्रा में 40 टीमों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक – Intellecuals News – HSS News 24

12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, शोभायात्रा में 40 टीमों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक – Intellecuals News

admin

मसूरी ब्यूरो- शोभायात्रा का शुभारंभ सर्वे ग्राउंड से नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों और देश के अलग-अलग राज्यों से आईं करीब 40 सांस्कृतिक टीमों ने इसमें भाग लिया। पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सर्वे ग्राउंड से गांधी चौक तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता देखने को मिली। बारिश भी कलाकारों और दर्शकों का उत्साह कम नहीं कर सकी।शोभायात्रा का शुभारंभ सर्वे ग्राउंड से नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों और देश के अलग-अलग राज्यों से आईं करीब 40 सांस्कृतिक टीमों ने इसमें भाग लिया। शोभायात्रा लंढौर, माल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का ध्यान खींचा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

उत्तराखण्ड प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु […]

You May Like

Subscribe US Now