ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी – HSS News 24

ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

admin


देहरादून, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एव पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपदो को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के क्रम में नशे के अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किए हैं। जिस क्रम में पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंह नगर द्वारा सभी थानाध्यक्षो को नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए। उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना पुलभट्टा एवं एसटीएफ कुमाउ यूनिट रूद्रपुर की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए देर रात्रि को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजू पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जिला लखीमपुरखीरी उ.प्र. उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 434.748 किलोग्राम गांजा को कैन्टर से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पकडे गए अभियुक्त ने बताया कि यह गांजा वह सुरेश गुप्ता के कहने पर ऊधमसिंहनगर बेचने जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त व अपराध के दुष्प्रेरण में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा पर एआईआर नं. 52/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदू पंचांग के अनुसार 12 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव

देहरादून। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हनुमान जन्मोत्सव यानी चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये […]

Subscribe US Now