देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सावन के दूसरे सोमवार को टपकेश्वर शिव मन्दिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक कर देश व उत्तराखण्ड की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावन का पवित्र महिना हर व्यक्ति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सावन के महिने में शिव की अराधना करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि शिव सृष्टि की उत्पति, स्थिति एवं संहार के अधिपति हैं। त्रिवेदों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदि सा्रेत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिशषास्त्र के आधार हैं। लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किये हुए हैं। जलाभिशेक के पष्चात करन माहरा ने महन्त कृश्णा गिरी एवं दिगम्बर भरत गिरी जी का आशीवार्द प्रात्त किया। इस अवसर पर महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महामंत्री जसविन्दर सिंह गोगी, पुष्कर सारस्वत आदि उपस्थित थे।
कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Tue Jul 26 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। कारगिल विजय दिवस के मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। देहरादून के गढ़ी कैंट में बने लाल गेट पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आर्मी के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। कारगिल दिवस को आज देश भर में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड के भी कारगिल युद्ध में 75 वीर जवानों ने अपनी शहादत दी थी। उसी शहादत को याद करके आज प्रदेश में हर किसी की आंखें नम हैं। आज नम आंखों से सभी कारगिल वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि जिन शहीदों ने कारगिल युद्ध में अपनी शहादत दी है, मैं उनको नमन करता हूं। उनकी शहादत को सलाम करता हूं। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर सैनिक के लिए बेहतर काम कर रही है। उन्होंने सभी सैनिक और उनके आश्रित परिवारों को आश्वासन दिया कि अगर किसी भी सैनिक को या उसके परिवार को दिक्कत है, तो उसके लिए राजभवन के दरवाजे हमेशा खुले हैं। वह मुझे आकर अपनी समस्या बता सकते हैं, जिसका निराकरण किया जाएगा।