रोडवेज बसों-टैक्सियों में सफर महंगा होगा या सस्ता,जानें कब तय होगा किराया – HSS News 24

रोडवेज बसों-टैक्सियों में सफर महंगा होगा या सस्ता,जानें कब तय होगा किराया

admin

रोडवेज, प्राइवेट, बस-टैक्सी को किराया बढोत्तरी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद ही किराया वृद्धि पर फैसला हो पाएगा। वर्तमान में लागू आचार संहिता और 10 मार्च को मतगणना को देखते हुए किराया संशोधन समिति ने भी प्रक्रिया को धीमा कर दिया है। इस समिति का गठन राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने 23 अक्टूबर 2021 को किया था।

राज्य में निजी परिवहन आपरेटर पिछले एक साल से किराया बढोत्तरी की मांग करते आ रहे हैं। डीजल के दामों में पिछले दो साल में हुई बढोत्तरी की वजह से परिवहन आपरेटर सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं।हालांकि एसटीए की किराया संशोधन कमेटी ने किराया बढोत्तरी एक फौरी प्रस्ताव तैयार किया था।

लेकिन पिछले साल 23 अक्टूबर की बैठक में उस प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। इस कमेटी का पुनर्गठन करते हुए नए सिरे से संशोधित किराया दरें तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार नई सरकार के गठन के बाद एसटीए का भी नए सिरे से पुनर्गठन हो सकता है। इसके जनप्रतिनिधि कोटे से एक सदस्य पिछले दिनों इस्तीफा दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना केसों में लगा ब्रेक,144 मिले पॉजिटिव-एक की मौत;एक्टिव केस घटकर 1617 पहुंचे

उत्तराखंड में कोरोना के 144 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में कुल मरीजों की संख्या 90 हजार को पार कर गए हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 253 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के […]

You May Like

Subscribe US Now