छः माह हिन्दी टंकण कोचिंग कक्षाएं 1 जुलाई से – HSS News 24

छः माह हिन्दी टंकण कोचिंग कक्षाएं 1 जुलाई से

admin

रुद्रपुर, ब्यूरो। प्रभारी सेवायोजन अधिकारी शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र दिनेशपुर आर0के0 पन्त ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को समूह ‘‘ग‘‘परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग हेतु कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा निदेशालय, उत्तराखण्ड ने शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र, दिनेशपुर में अनु०जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण 18 से 30 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को समूह ‘‘ग‘‘ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराये जाने हेतु निःशुल्क छः माह हिन्दी टंकण लिपिकीय व्यवसाय की कोचिंग कक्षाएं (1 जुलाई, 2022 से 31 दिसम्बर, 2022 तक) प्रारम्भ की जा रही है आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून, 2022 है। उन्होने बताया इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश प्राप्त करने तथा अधिक जानकारी के लिए शिक्षण एवं मार्ग-दर्शन केन्द्र, आई०टी०आई० परिसर, दिनेशपुर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, रूद्रपुर में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश कार्यसमिति में होगी मिशन 2024 पर चर्चाः चैहान

हल्द्वानी, ब्यूरो। भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे मिशन 2024 सहित प्रदेश में विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूरे होने और इस अवधि में उनके द्वारा एतिहसिक […]

You May Like

Subscribe US Now