चंपावत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय खुला, सीएम ने किया उद्घाटन – HSS News 24

चंपावत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय खुला, सीएम ने किया उद्घाटन

admin

चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गौरल चैड़ मैदान मार्ग, चंपावत में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया।
उन्होंने कहा की कैंप कार्यालय खुलने से चंपावत व आस पास के क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान जल्द होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, गीता धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोडवेज में आउटसोर्सिंग भर्तियों पर यूकेडी मुखर   -सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

देहरादून, ब्यूरो । उत्तराखंड क्रांति दल ने चालक परिचालकों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात किए जाने के विरोध में मुखर तेवर अपना लिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को उत्तराखंड क्रांति दल ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है। उत्तराखंड क्रांति दल […]

You May Like

Subscribe US Now