देहरादून में ‘हनुमान अंश’ शो में नीम करौली बाबा के लिए खाली सीट, पर्दे पर आते ही जुड़ जाते हैं दर्शकों के हाथ – HSS News 24

देहरादून में ‘हनुमान अंश’ शो में नीम करौली बाबा के लिए खाली सीट, पर्दे पर आते ही जुड़ जाते हैं दर्शकों के हाथ

admin

देहरादून(ब्यूरो) । सिनेमा हाल खचाखच भरा है… दर्शक पर्दे पर टकटकी लगाए बैठे हैं… लेकिन एक सीट खाली है। उस पर कोई बैठता नहीं। हर शो में वह सीट नीम करौली बाबा के लिए आरक्षित रहती है।

मानो श्रद्धालुओं के बीच बाबा स्वयं मौजूद हों और अपने जीवन की कथा को पर्दे पर देख रहे हों। दून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में इन दिनों ‘हनुमान अंश’ के शो के दौरान यह दृश्य सबसे ज्यादा भावुक करने वाला है।

बाबा के लिए खाली छोड़ी गई एक सीट फिल्म देखने आए दर्शकों के लिए महज कुर्सी नहीं, आस्था का प्रतीक बन गई है। फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा, भक्ति, सेवा और करुणा से जुड़े प्रसंग दर्शकों को भीतर तक छू रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dehradun news: देहरादून में आवारा कुत्तों का आतंक, खबर पढ़कर रूह काँप जाएगी

देहरादून (ब्यूरो) : उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र स्थित कुड़कावाला बस्ती में देर रात आवारा कुत्तों के आतंक से बड़ा नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि पशुपालक जॉनी के पास करीब 90 भेड़-बकरियां हैं। देर रात अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड उसके बाड़े में घुस […]

Subscribe US Now