ऋषिकेश-दिल्ली रूट पर 12 सीएनजी बसों का होगा संचालन – HSS News 24

ऋषिकेश-दिल्ली रूट पर 12 सीएनजी बसों का होगा संचालन

admin

ऋषिकेश, ब्यूरो। तीर्थनगरी ऋषिकेश से जल्द परिवहन निगम की दिल्ली रूट पर सीएनजी बसें चलेंगी। पहले चरण में ऋषिकेश डिपो को 12 सीएनजी बसें मिलेंगी। वर्तमान में ऋषिकेश से प्रतिदिन दिल्ली रूट पर 25 बसों का संचालन होता है, सभी बसें डीजल से चलती हैं।
बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए दिल्ली में बाहरी राज्यों के बीएस 6 मॉडल वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए 90 दिन की मोहलत दिल्ली सरकार ने दी है।
इस नियम के चलते उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम ने भी दिल्ली रूट पर सीएनजी बसें संचालित करने की कवायद शुरू कर दी है। ताकि बसों का संचालन सुचारु बना रहे और सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने में परिवहन संबंधी दिक्कत नहीं हो। चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार ऋषिकेश से वर्तमान में डीजल वाली 25 बसों का संचालन हर रोज दिल्ली रूट पर होता है। इनमें से पहले चरण में 12 डीजल बसों को हटाकर सीएनजी बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी पुष्टि करते हुए ऋषिकेश डिपो के क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया कि मुख्यालय स्तर से पूरे प्रदेश के लिए 144 सीएनजी बसों के टेंडर निकाले हैं। इनमें से ऋषिकेश डिपो को पहले चरण में 12 सीएनजी बसें मिलेंगी। संभवतया अगस्त के पहले सप्ताह के बाद दिल्ली रूट पर सीएनजी बसें चलने लगेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व सामान चोरी

हरिद्वार, ब्यूरो। सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी में बीती देर रात चोरों ने एक गारमेंट्स की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस आसपास की दुकानों […]

Subscribe US Now