नई टिहरी, ब्यूरो। जिला मुख्यालय में छमुंड और बौराड़ी अस्पताल के पास जंगल में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग भड़क गई। कुछ देर में ही आग इंडेन गैस गोदाम के नजदीक पहुंच गई, जिससे गैस गोदाम खतरे की जद में आ गया। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू की। इस दौरान वहां कोई भी वन कर्मी नजर नहीं आया।
वहीं, बारिश बंद होने के एक सप्ताह बाद फिर से ब्लाक कीर्तिनगर के नैथाणा के जंगल आग में जलने शुरू हो गए हैं। रेंज कार्यालय से करीब तीन किमी दूर स्थित जंगल में सुबह से आग लगी है जो करीब दो किलोमीटर वन क्षेत्र में फैल चुकी है।