मिनिस्टीरियल कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

मिनिस्टीरियल कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन – Uttarakhand Nidhi

admin


अल्मोड़ा ब्यूरो -। उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन के आह्वान पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों के लिए कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्मिकों ने बांह पर में काला फीता बांधकर गेट मीटिंग की और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग दोहराई।संगठन के पदाधिकारियों ने शासन और विभागीय अधिकारियों से कार्मिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की अपील की। इस दौरान संगठन ने कनिष्ठ सहायकों का ग्रेड वेतन 2800 रुपये करने तथा मिनिस्टीरियल संवर्ग के पदों का पुनर्गठन कर कार्यभार के अनुरूप पर्याप्त पद सृजित करने, कॉमन सेवा नियमावली प्रख्यापित करने, कार्मिकों को गोल्डन कार्ड की सुविधा और उपचार संबंधी देयकों का समयबद्ध लाभ देने आदि की मांग उठाई। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित भट्ट, कुमाऊं मंडल महामंत्री पंकज जोशी, जिला मंत्री महेंद्र गुसाईं और मंडल अध्यक्ष मोहित कनवाल ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर हरीश जोशी, अंकित गुप्ता, राकेश भट्ट, मोहित वर्मा, दीपा पांडे, प्रिया मल्ल, हर्षा बिष्ट, पुष्पा रावत, जानकी कांडपाल, प्रमोद भंडारी, मीना जोशी, चंद्रशेखर, मोहित कनवाल, तारा भंडारी, मनीष तिवारी, राजेंद्र लटवाल, अभी जोशी, हिमांशु रावत, धीरेन्द्र डसीला, प्रशांत गैलाकोटी, विजय कनवाल, रवि कुमार आदि शामिल रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निठारी कांड से बरी होने के बाद मंगरुखाल लौटा था सुरेंद्र, अब हरिद्वार में मौत

निठारी कांड से बरी होने के बाद मंगरुखाल लौटा था सुरेंद्र, अब हरिद्वार में मौत – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड निठारी कांड से बरी होने के बाद मंगरुखाल लौटा था सुरेंद्र, अब हरिद्वार में मौत

You May Like

Subscribe US Now