देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों नें गत दिनों राज्य के चमोली जनपद के हेलँग में अपने पशुओं के लिए घास-चारा ला रही महिलाओं से उनकी घास छीन कर पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर उनको गिरफ़्तार किये जानें के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में सर पर घास की गठरी एवं दथुड़ी रख कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला नें कहा की उपरोक्त शर्मनाक घटना, उत्तराखंड की अस्मिता व स्वाभिमान के ऊपर एक हमला है। उक्त घटना से हम सब बहुत शर्मिंदा है। उन्होंने कहा की सर्वविदित है कि उत्तराखंड की माता बहने अपने पशुओं के लिए चारा ,घास आदि एकत्रित कर परिवार के जीवन यापन में सहयोग करती हैं। कमरतोड़ महंगाई की मार से त्रस्त माता-बहनों के साथ किया गया दुर्व्यवहार समस्त मातृ शक्ति का अपमान है। उन्हांेने कहा उत्तराखण्ड में जल विद्युत परियोजनाओं के नाम पर हजारों हजार नाली नाप भूमि, जंगल, चरागाह की भूमि, पनघट, मरघट, पंचायत की भूमि, कम्पनियों को पहले ही दे दी गयी है। इसके बाद भी कम्पनियों की नीयत लोगों की सामूहिक हक-हकूक की भूमि को भी हड़प लेने की है। इससे आम ग्रामीणों के सम्मुख घास चारा लकड़ी का संकट पैदा हो गया है। यह घटना इसी का परिणाम है। उन्होनें कहा डम्पिंग ज़ोन के नाम पर वहां हरे पेड़ काट दिए गए व चारागाह के इस अंतिम विकल्प को भी खत्म किया जा रहा है, जबकि कम्पनी के पास मलबा डम्पिंग के लिए विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही कहा कि यह विडंबना ही है कि उत्तराखण्ड के राजकीय पर्व हरेला के अवसर पर न सिर्फ हरियाली नष्ट की गई बल्कि उस हरियाली के रक्षकों पोषकों के साथ भी बदसलूकी की गई, उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनका चालान किया गया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से यह भी अवगत कराया की राज्य सरकार एक ओर घसियारी जुमले योजना की घोषणा कर रही है, वही महिलाओं के हाथ से उनकी काटी घास छीन कर उन्हें गिरफ़्तार कर दंडित कर अपमानित भी कर रही है, यही घास उनकी आर्थिकी की गठरी भी है। राज्य गठन में मातृ शक्ति के बलिदान को भी यह सरकार अपमानित कर स्थानीय जनता के हक़-हकूक पर अतिक्रमण कर रही है, कभी एसा हक़-हकूकों पर हमला ग़ुलाम भारत में अंग्रेज किया करते थे। मुख्यमंत्री को इस घटना के लिए मातृ शक्ति से क्षमा याचना भी करनी चाहिए। उन्होनें अनुरोध कर कहा कि राज्य सरकार को सम्बंधित दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कारवाई करने के लिए निर्देशित किया जाए। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा,, नजमा खान, बाला शर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, संजोगिता रानी, चन्द्रकला नेगी, उर्मिला थापा, पुष्पा पंवार, सुशिला शर्मा, पायल बहल, अनुराधा तिवाड़ी, निर्मला देवी, शिवानी देवी, रामप्यारी, कोमल बोहरा, सुमित्रा ध्यानी सहित अन्य वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियां मौजूद रहीं।
Uncategorized
ससुराल आए युवक के लापता होने के एक सप्ताह बाद भी सुराग न मिलने पर थाने में किया हंगामा
हरिद्वार, ब्यूरो। पथरी के गांव एक्कड़ कलां में अपनी ससुराल आये युवक के लापता होने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के परिजनों ने मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई न होती देख ग्रामीणों के साथ थाने पर हंगामा किया और कार्रवाई […]
मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, ब्यूरो। ऋषिकेश पुलिस ने भगवान शिव की प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 26 जून को ऋषिकेश कोतवाली में बुद्धि प्रकाश भट्ट निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश (मंदिर के पुजारी) ने लिखित तहरीर दी थी कि वीरभद्र रोड गली नंबर-3 में आस्था पथ किनारे गौरी शंकर […]
भूस्खलन से कई मार्ग बंद, नदियां उफान पर
पिथौरागढ़, ब्यूरो। उत्तराखंड में मॉनसून आते ही कई जिलों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों की मुसीबत भी बढ़ी है। जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बंद होने और नदियों के उफान से लोग सहमे हुए हैं। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश […]
चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
देहरादून, ब्यूरो। देश में नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। बाल बाटिका केंद्रों से बच्चों के लिए नई शिक्षा नीति का सिलेबस का शुभारंभ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से किया गया। यह वही विधानसभा क्षेत्र हैं जहां चुनाव के दौरान अलग […]
एसीएस आनंदवर्धन ने ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून, ब्यूरो। अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने नगर निगम सभागार ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में बैठक ली। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने ऋषिकेश एवं मुनिकीरेती में पार्किंग व्यवस्था एवं परिवहन व्यवस्था, यात्रा के दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लान आदि पर संबंधित विभागों के […]
डीएम ने ली बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक
नई टिहरी, ब्यूरो। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सभागार टिहरी गढ़वाल में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिला बाल श्रम टास्क फोर्स द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान चलाये गये अभियानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गत वित्तीय तीन वर्षों […]
राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर 30 जून को आयोजित होंगे कार्यक्रम
नई टिहरी, ब्यूरो। राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर 30 जून को राज्य एवं जनपद मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इस मौके पर जनपद मुख्यालय पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत पूर्ण हो चुके आवासों के 100 […]
गुरुद्वारा नानकसर के विवाद के संबंध में डीएम ने ली दोनों पक्षों की बैठक
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने गुरुद्वारा नानकसर के विवाद के संबंध में सम्बन्धित पक्षों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनते हुए कहा कि प्रकरण को अपनी वर्किंग कमेटी में लाते हुए सुलह करें। वर्किंग कमेटी की […]
महापौर पर 25 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
रुड़की, ब्यूरो। शहर के एक व्यक्ति ने महापौर पर लीज की संपत्ति के नवीनीकरण के नाम पर 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले का एक कथित आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लेनदेन की […]