वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे – HSS News 24

वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे

admin

विकासनगर, ब्यूरो। तहसील परिसर में शनिवार को वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। करीब पंद्रह मिनट चले हंगामे के बाद अधिवक्ताओं और तहसील मुख्यालय के कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में एक पक्ष ने खुद को पीड़ित बताते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे एक नव विवाहित जोड़ा तहसील मुख्यालय से सटे रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करने आए थे। इस जोड़े के साथ दुल्हन का भाई भी था। तहसील परिसर में दुपहिया वाहन को पार्क करने को लेकर दुल्हन के भाई की पार्किंग एजेंट के साथ कहा सुनी हो गई। बाद में कहा सुनी बड़े विवाद में बदल गई। हंगामा बढ़ता देख नव विवाहित जोड़ा भी रजिस्ट्रार कार्यालय से बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद जवान प्रवीण गुसाईं का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नई टिहरी, ब्यूरो। 15वीं गढ़वाल राइफल के जवान प्रवीण सिंह गुसाईं (32) निवासी पुंडोली नैलचामी का शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट महड शिवपुरी में हुआ। शहीद प्रवीण की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर प्रवीण को श्रद्धांजलि […]

You May Like

Subscribe US Now