Uncategorized – Page 3 – HSS News 24

अपनी संस्कृति अपना मंच ने मनाया लोकपर्व घी सक्रांति

admin

देहरादून, ब्यूरो। अपनी संस्कृति अपना मंच द्वारा लोक पर्व घी संक्रांति जिसे घी त्यार के नाम से भी जाना जाता है मनाया गया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर होते हैं, जिनको पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का उत्तरदायित्व हम सब पर है। यह त्यौहार अंकुरित हो चुकी फसल में बालियां लग जाने पर मनाने वाला त्योहार है। इस त्यौहार में घी का विशेष महत्व है ऋतु में बदलाव आने की वजह से फंगल इन्फेक्शन तथा अपच के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए घी का उपयोग आवश्यक होता है, साथ ही बुजुर्गों की यह कहावत भी है कि जो आज के दिन घी का उपयोग नहीं करता है वह अगले जन्म में घोंघा बनता है। संगठन के सभी सदस्यों ने प्राचीन श्री शिव हनुमान मंदिर की पाक शाला में खीर और बेडू रोटी तथा अन्य व्यंजन बनाए, कुछ लोग अपने घर से भी विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर लाए। पंडित जी द्वारा बच्चांे के सिर और पैरों के तलवों पर मंत्रोच्चार कर घी लगाया गया। पंडित श्री श्रीनिवास नौटियाल ने सभी व्यंजनों का सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया और सबने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अपनी संस्कृति अपना मंच के परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में बैठकर भोजन का आनंद लिया तथा मंगल गीत गाए। आपसी प्रेम और परस्पर सौहार्द का माहौल देखते ही बनता था। संस्था के संस्थापक पंडित श्रीनिवास नौटियाल, सचिव पूजा नौटियाल, उपसचिव अर्चना बिष्ट, कोषाध्यक्ष रमा गौड़, प्रबंधक मेनका शुक्ला, पुष्प लता वेश्य, सुधा कौशल, उमा कौशल, कमला उप्रेती, तारा रावत, पुष्पा मेहरा, किरण धवन, रूपक जुयाल, ममता साहू, मृदुला तोमर तथा अन्य ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सीएम ने घी संक्रान्ति की बधाई दी

admin

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को घी संक्रान्ति की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पारम्परिक लोकपर्व सांस्कृतिक विरासत के मजबूत आधार होते हैं। घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ ही अच्छी फसलों तथा अच्छे स्वास्थ की कामना से जुड़ा पर्व भी है। हमारे पर्व हमें अपनी संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ने की भी प्रेरणा देते हैं। अपने इन पर्वाे की परम्परा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

हनोल महासू मंदिर में जागड़ा आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली बैठक

admin

देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में हनोल देवता मंदिर त्यूणी में जागड़ा आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उप जिलाधिकारी त्यूणी को 20 अगस्त तक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समुचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने हेतु मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने उप जिलाधिकारी चकराता/त्यूणी एवं जिला पर्यटन अधिकारी को जागड़ा के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकराता को जागड़ा आयोजन हेतु संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था के साथ ही मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों में वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे मलवा हटाने व झाड़ी साफ करने के निर्देश दिए तथा जहां पर मरम्मत कार्य किए जाने है वहां पर तत्काल कार्य करें। उन्होंने परिवहन विभाग को जागड़ा दिवस 30 एवं 31 अगस्त को विभिन्न रूटों पर परिवहन व्यवस्था बनाने तथा निर्धारित किराया से अधिक न वसूला जाए इस पर ध्यान देने, पुलिस विभाग को ओवरलोडिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्थाएं बनाने, स्वास्थ्य विभाग को दवाईयां, एम्बुलेंस के साथ ही नजदीकि चिकित्सालय में व्यवस्थाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही वैकल्पिक हैलीपेड हेतु स्थान चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं पर्याप्त मात्रा में शौचालय आदि व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, प्रभारी वनाधिकारी चकराता कल्याणी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार उप्रेती, पुलिस उपाधीक्षक संदीप नेगी, भारतीय पुरातत्व विभाग से मनोज कुमार सक्सेना, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह सहित लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिकों सहित सचिव मंदिर समिति मोहन लाल सेमवाल, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, पुजारी राजेन्द्र नौटियाल प्रबंधक नरेन्द्र नौटियाल उपस्थित रहे।  

सीएम ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया

admin

देहरादून, ब्यूरो । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सहारनपुर चैक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, […]

सूबे में ‘अगस्त क्रांति’ के मौके पर निकलेगी ‘तिरंगा यात्रा’ -देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ -शिक्षा मंत्री बोले, तिरंगा यात्रा में दून में शामिल होंगे चार हजार छात्र-छात्राएं -शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित होगा कार्यक्रम

admin

देहरादून, ब्यूरो । देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर इस बार जश्न-ए-आजादी को बड़े महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘अगस्त क्रांति’ के उपलक्ष्य में आगामी 9 अगस्त को प्रदेशभर  के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘तिरंगा यात्रा’ […]

पेपर लीक मामले के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

admin

देहरादून,ब्यूरो  । स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पेपर लीक मामले में धांधली को लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। वे 2016 से चेयरमैन […]

2021-22 में सरकार को 2007-08 के मुकाबलेे साढ़े चार गुना से अधिक टैक्स मिला

admin

देहरादून,ब्यूरो। जैैसे जैैसे पेट्रोलियम पदार्थों के दामोें मेेें वृद्धि होती हैै वैैसे वैैसे सरकार के टैक्स राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होती है पेट्रोलियम पदार्थोें पर वर्ष 2021-22 में 2007-08 के मुकाबले साढ़े चार गुना टैक्स मिला हैै। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन को वाणिज्य कर मुख्यालय द्वारा उपलब्ध […]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की सतपाल महाराज से भेंट

admin

देहरादून, ब्यूरो । भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट की। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके मुनिस्पिल […]

बैंक लोन रिकवरी में शिथिलता बरते सरकारः मोर्चा     -तहसील कर्मी रिकवरी को डालते हैं दबाव

admin

विकासनगर, ब्यूरो  जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि एक-आध लाख रुपए बैंक से लोन लेकर कर्जदार हुए गरीब मजदूर, रेडी-ठेली लगाने वाले व छोटे व्यवसायियों का बरसात व कोविड-19 की वजह से कारोबार बहुत मंद पड़ने के चलते बैंक लोन चुकाना […]

भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर महाराज ने दी बधाई

admin

देहरादून, ब्यूरो। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड प्रदेश के नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री महाराज ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Subscribe US Now