देहरादून : देहरादून रोजगार कार्यालय बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए 21 मार्च 2023 को रोजगार मेले (रोजगार मेला) का आयोजन करने जा रहा है। इस देहरादून रोजगार मेले में 40 कंपनियां भाग लेंगी और 1200 रिक्तियों पर 8000 से 75000 के बीच वेतन पर नौकरी की पेशकश करेंगी। बता दें 8वीं […]
Uncategorized
संयुक्त निरीक्षण के दौरान किए गए 10 वाहन सीज, जिलाधिकारी के निर्देशन में सीज वाहनों की सवारियों को अन्य वाहनों से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक।
टिहरी/10 मार्च 2023 – जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, […]
नकली गुटके के साथ तीन गिरफ्तार
काशीपुर, ब्यूरो। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने रुद्रपुर में जहरीली गैस के रिसाव के बाद एसएसपी उधमसिंहनगर के कबाड़ की दुकानों की चेकिंग के निर्देश दिए थे। इस दौरान पुलिस ने कुंडा थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर बसई इलाके में एमएस प्लास्टिक फैक्ट्री पर छापामारा। जहां से उन्हे नकली गुटका बरामद हुआ। जिन्हे आरोपी ब्रांडडेट कंपनियों का रैपर लगाकर बेचते थे। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से फैक्ट्री के मालिक फरमान अली के पुत्र रजा चैधरी निवासी ग्राम बसई इस्लामनगर थाना कुंडा और उसके दो साथियों जयपाल सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम कुआंखेड़ा थाना डिलारी जिला मुरादाबाद व साने आलम पुत्र शफीक निवासी चांदखेड़ी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके से 5 किलो 400 ग्राम पान मसाला जर्दा, 21 किलो गुटखा तंबाकू मसाला, 3 किलो 300 ग्राम सफेद गुटका मसाला पाउडर नामी गिरामी कंपनियों के गुटखा बरामद हुए हैं। इसके अलावा गुटखा बनाने वाली बड़ी मशीन, रैपिंग मशीन और एक इलैक्ट्रोनिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर इन तीनों ने बताया कि यह लोग इस फैक्ट्री में नकली गुटखा बनाते हैं और तैयार गुटखे के माल को अलग-अलग कंपनियों के रैपरों में भरकर सस्ते दामों में असली के रूप में बेचते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 272, 273, 482, 484 और 120 बी तथा 63ध्65 कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फैक्ट्री से बरामद किए गए नकली गुटखे की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, मतदान 26 सितंबर को
हरिद्वार, ब्यूरो। हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 26 सितंबर को मतदान होगा और 28 को परिणाम जारी होंगे। जिले में कल बृहस्पतिवार से चुनाव आचार संहिता धारा 144 लागू होगी। हाईकोर्ट ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार को अगस्त के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए थे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई थी। हरिद्वार निवासी रंजन त्यागी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अगस्त पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी कर देगा। प्रदेश सरकार की ओर से महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कोर्ट को बताया कि सरकार किसी प्रकार का विलंब नहीं कर रही है और ना ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि निकायों व पंचायतों का परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है। आरक्षण का कार्य जारी है।
बैकलॉग के रिक्त पदों को नहीं भरे जाने पर आयोग उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी -अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी गोरखा ने ली बैकलाॅग पदों को लेकर समीक्षा बैठक
देहरादून, ब्यूरो। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी गोरखा ने विभिन्न विभागों में रिक्त बैक लॉग पदों के समीक्षा बैठक ली जिसमें प्रदेश में अनेक विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों को नहीं भरा जाने पर आयोग के उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। विभागों द्वारा रिक्त पदों को भरे जाने को लेकर अधीनस्थ चयन आयोग को 2016 से अधियाचन भेजने की बात कही जिसमें सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान होने से जल्द रिक्त पदों को भरे जाने की सहमती जताई। आयोग के उपाध्यक्ष पी सी गोरखा ने कहा कि रिक्तियों को शीघ्र भरे जाने को लेकर सरकार को सिफारिश करेंगे। समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य व पेयजल विभाग के द्वारा रोस्टर नही बनाये जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इस संबन्ध में मा0 उपाध्यक्ष जी ने कहा की बैक लॉग पदों को जल्द भरा जाए इस सम्बन्ध में कार्मिक विभाग के वरिष्ट अधिकारीयों के साथ जल्दी ही समीक्षा बैठक लेने का निर्णय लिया और माननीय मुख्यमंत्री मंत्री जी को ज्ञापन भेज बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकें जल्द भर्ती की स्वीकृति प्राप्त करने की बात कही। और निदेशक पंचायती राज विभाग को नैनीताल जिले में अनुसूचित जाति के पद के स्थान पर सामान्य व्यक्ति को नियुक्ति देने पर उपाध्यक्ष श्री गोरखा ने फटकार लगाते हुए निदेशक को जाँच के आदेश देते हुए कहा कि संवैधानिक नियम विरूद्ध अधिकारी ऐसा कोई कार्य ना करें जिसमें आयोग उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेगा, और नैनीताल मामले में जांच कर आयोग को रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश साथ ही देहरादून जिले के पुलिस विभाग के वरिष्ट अधिकारीयों के साथ अनुसूचित जाति के व्यक्तियों उत्पीड़न सम्बंधित 12 मामलों की समीक्षा ली और कहा जातिगत उत्पीड़न मामलो को विभाग तुरन्त संज्ञान लेकर कारवाही करने के साथ एस.सी एसटी मामलों में पीड़ित व्यक्तियों को मुवावजा धनराशि देने के निर्देश दिए। साथ ही जिलों में एस.सी एसटी निगरानी कमेटी गठित कर जांच में त्वरित और सुगम कार्रवाई हो सकें। कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही आयोग में लम्बित रवि कुमार हल्द्वानी ने स्वाथ्य विभाग रोस्टर के प्रकरण में गड़बड़ी को लेकर आयोग में शिकायत दायर की थी जिसमे महानिदेशक स्वाथ्य विभाग ने रोस्टर मा उपाध्यक्ष के समक्ष रखा जिसमें अनिमियतता देखी गई। जिस संबंध में 7 दिन भीतर सुधार रोस्टर प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इस अवसर पर एस पी सिटी सरिता डोबाल, पल्लवी त्यागी, सुशील कुमार निदेशक अर्थ सांख्यकी, निदेशक संस्कृत शिक्षा एस पी खाली, निदेशक नन्दा देवी बायोस्फियर निशांत वर्मा, निदेशक पशुपालन डॉ नीरज सिंघल, निदेशक कोषागार बी एन पांडेय, निदेशक मनोज कुमार तिवारी पंचायती राज, आर.एल आर्या, जे एस रावत रेंजर राजा पार्क, संदीप चंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह, डॉ उमाशंकर कंडवाल, अनुज कौशिक, निर्देशक संदीप सिंह, पवन कुमार, के एस रावत, अरविंद नौटियाल, वि.के आगरी,
मलबे की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
बागेश्वर, ब्यूरो। मिहिनिया सड़क पर मलबे की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। जिस जगह घटना घटी, वहां लगातार मलबा गिर रहा था। घटना के दौरान भी पहाड़ी से पानी का रिसाव होने के कारण मलबा सड़क पर आ गिरा। इस दौरान स्कूटी सवार शख्स सलीम अहमद पुत्र अजीज अहमद (57) निवासी पीपल चैक मंडलसेरा नीचे गिर गया, जिसके बाद उसके ऊपर मलबा आ गिरा। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने शख्स का रेस्क्यू किया और जिला चिकित्सालय बागेश्वर के लिए रवाना किया। लेकिन शख्स ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि गेरेछीना सड़क का मलबा लंबे समय से मिहिनिया सड़क पर गिर रहा है। इस वजह से वहां आने जाने वाले वाहन चालक हमेशा खतरे की जद में रहते हैं। कोतवाल बागेश्वर जगदीश ढकरियाल ने बताया कि शख्स मंगलवार को मछली मारने के लिए नदी किनारे जा रहा था। शख्स मिहिनिया सड़क पर स्कूटी से जा रहा था। लेकिन अचानक ही ऊपर से गुजर रही गेरेछीना सड़क से मलबा मिहिनिया सड़क पर आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से शख्स नीचे रोड पर गिर गया और कई टन मलबा उसके ऊपर आ गिरा। वहीं, शख्स को अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पेपर लीक मामले में शिक्षक गिरफ्तार, दो रिजार्ट में कई छात्रों को कराई थी नकल
देहरादून, ब्यूरो। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा अब एक बेसिक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा दो रिजार्ट में कई छात्रों को नकल करायी गयी थी। एसटीएफ द्वारा अब यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में राजकीय प्राथमिक विघालय लोहाघाट में तैनात बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिक्षक बलवंत द्वारा दो रिजार्ट में करीब 55 से 60 लोगों को नकल करायी गयी थी। गिरफ्तार किया गया शिक्षक बलवतं पूर्व में गिरफ्तार शशिकांत का सबसे खास और भरोसेमंद साथी है। बताया जा रहा है कि बलंवत पूर्व में पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते बेचते राजकीय प्राथमिक विघालय,लोहाघाट में बेसिक शिक्षक के पद तक जा पहुंचा था।
किन्नर ने मारी प्रसूता की पेट पर लात,लोगों ने की जमकर धुनाई
ऋषिकेश, ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बनखंडी में सोमवार की दोपहर बधाई के बदले इनाम ना देने पर एक किन्नर ने प्रसूता के पेट में लात मार दी। गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने किन्नर की जमकर धुनाई की। मामला कोतवाली पहुंचा, जहां किन्नरों की ओर से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। बनखंडी कुएं वाली गली ऋषिकेश निवासी विपिन सैनी ने बताया कि उनकी पत्नी ने शिशु को जन्म दिया है। आपरेशन के बाद वह अपनी पति पत्नी और नवजात को बीते रोज घर लेकर आए थे। सोमवार की सुबह वह अपने काम पर चले गए। दोपहर करीब 12रू00 बजे किन्नरों की टोली उनके घर पहुंची और बधाई के बदले 51 हजार रुपए मांगे।विपिन सैनी के मुताबिक चिकित्सालय में पहले ही काफी खर्च हो चुका था। इसलिए उनकी पत्नी ने इतनी बड़ी धनराशि देने में असमर्थता जताई। जिस पर वहां मौजूद किन्नर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान ही एक किन्नर ने उनकी पत्नी के पेट पर लात मार दी।पत्नी ने फोन करके उन्हें मामले की जानकारी दी, जिस पर वह घर पहुंचे। वह इनाम के तौर पर 51 सौ रुपया देने को तैयार थे। इस बीच वहां मौजूद गुस्साए लोग ने महिला के पेट में लात मारने वाले किन्नर की जमकर धुनाई कर दी और इन सभी को लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में किन्नरों की ओर से विपिन सैनी और महिला से माफी मांगी गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। कोतवाली में दिवस अधिकारी उप निरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। मामले की लिखित शिकायत नहीं दी गई। कोतवाली के बाहर ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
संस्कृत शिक्षा का होगा वर्गीकरणः डॉ. धन सिंह रावत -विद्यालय एवं महाविद्यालयों की बनेगी पृथक नियमावली -समीक्षा बैठक में प्रबंधकीय एवं शिक्षक संघों ने रखी कई मांगे
देहरादून, ब्यूरो। संस्कृत शिक्षा का वर्गीकरण करते हुये विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की पृथक-पृथक नियमावली बनाई जायेगी ताकि संस्कृत विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके लिये शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाया जायेगा। प्रबंधन तंत्र एवं शिक्षक संगठनों द्वारा उठाई गई मांगों का भी निस्तारण किया जायेगा। दून विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि शीघ्र ही संस्कृत शिक्षा का वर्गीकरण कर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिये अलग-अलग नियमावली तैयार की जायेगी ताकि संस्कृत शिक्षा के संचालन में विद्यालय तथा महाविद्यालय स्तर पर आ रही तमाम समस्याओं का निराकरण किया जा सके। समीक्षा बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त शिक्षक संगठन एवं प्रबंधकीय संगठन की विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुये डॉ0 रावत ने कहा कि जो मांगे शासन स्तर की होंगी उनका शीघ्र निराकरण कर लिया जायेगा। जबकि प्रबंध तंत्र से संबंधित मांगों का निराकरण उन्हें स्वयं ढूंढना होगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी। जिसके तहत प्रत्येक जिले में 2-2 संस्कृत ग्राम बनाये जायेंगे साथ ही सूबे के 5 लाख बच्चों एवं युवाओं को संस्कृत भाषा में दक्ष करने के लिये विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्री-प्राइमरी स्तर पर बालबाटिकाओं में बच्चों के लिये संस्कृत भाषा के श्लोक संबंधी पाठ्यक्रम शामिल किया जायेगा। बैठक में शिक्षक संगठन के अध्यक्ष डॉ0 राम भूषण बिजल्वाण ने छह सूत्रीय मांगें रखी। जिनमें संस्कृत शिक्षा की नियमावली शीघ्र जारी करने, माध्यमिक शिक्षा की तर्ज पर प्रवक्त, एलटी, लिपिक एवं परिचाकरकों के पदों का सृजन, संस्कृत महाविद्यालयों में तैनात शिक्षकों को उच्च शिक्षा के समान लाभ देने, माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत प्रभारी प्रधानाचार्यों का प्रधानाचार्य पद पर समायोजन करने, अनुरक्षण अनुदान देने तथा अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति किये जाने की मांग शामिल है। इसी प्रकार प्रबंधकीय संगठन के अध्यक्ष जर्नादन कैरवान ने भी 13 सूत्रीय मांग पत्र पढ़कर विभागीय मंत्री को सौंपा। जिसमें संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्षों से कार्यरत 155 शिक्षकों का समायोजन करने, विद्यालयों में लिपिक एवं परिचारकों की नियुक्ति हेतु आवश्यकतानुसार पदों का सृजन करने, नये पदों का सृजन करने, उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा दिये जा रहे मानदेय को रूपये 6000 को बढ़ाकर 12000 प्रतिमाह करने तथा इस योजना का लाभ 50 से बढ़कर 100 शिक्षकों को दिये जाने की मांग की। बैठक में सचिव संस्कृत शिक्षा चन्द्रेश यादव, निदेशक एस0पी0 खाली, सहायक निदेशक डॉ0 चंडी प्रसाद घिल्डियाल, शिक्षक संगठन एवं प्रबंधकीय संगठन के पदाधिकारी, प्रभारी प्राचार्य सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस की 23 अगस्त तक ‘महंगाई पर चर्चा’, 28 अगस्त को ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ महारैली
देहरादून, ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त तक पूरे देशभर में आसमान छूती मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ‘‘मंहगाई पर चर्चा’’ कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आगामी तीन दिन तक आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में ‘‘मंहगाई पर चर्चा’’ कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में ‘‘मंहगाई पर हल्ला बोल’’ महारैली का आयोजन किया जायेगा। मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें फल, सब्जी, दालें दुगने दाम पर मिल रहे हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बेतहाशा बढते दाम आम आदमी का जीना दूभर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें मंहगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। रसोई गैस सिलेण्डर के दाम इतने बढ चुके हैं कि गरीब आदमी के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावों से पहले अपनी सभी जनसभाओं में मंहगाई कम करने का ढिढोरा पीटते थे परन्तु उनके 8 साल के कार्यकाल में मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है तथा आम आदमी उसके बोझ को सहन करने में असमर्थ हो गया है। भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि कर अपने चहेते घरानों की जेब भरने के लिए आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। मथुरादत्त जोशी ने कहा कि इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष करण महरा के आह्रवान पर पूरे प्रदेश में जिला, महानगर, ब्लाक व नगर स्तर पर मुख्य सार्वजनिक स्थानों में चौपाल के माध्यम से ‘‘मंहगाई पर चर्चा’’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कंाग्रेस पार्टी इन कार्यक्रमों के माध्यम से आसमान छूती मंहगाई से आम आदमी की पहुंच से दूर होती जरूरी सामान की कमीतों, सुरसा के मुंह की भांति बढ़ती बेरोजगारी तथा मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने का काम करेगी तथा आम जनता से इन बिन्दुओं पर चर्चा करेगी। मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि दिनांक 28 अगस्त, 2022 को मंहगाई के खिलाफ नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में उत्तराखण्ड राज्य के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला व महानगर अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा बडी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।