राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर 30 जून को आयोजित होंगे कार्यक्रम – HSS News 24

राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर 30 जून को आयोजित होंगे कार्यक्रम

admin

नई टिहरी, ब्यूरो। राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर 30 जून को राज्य एवं जनपद मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इस मौके पर जनपद मुख्यालय पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत पूर्ण हो चुके आवासों के 100 लाभार्थियों को चाबी शुभकामना पत्र एवं बर्तन खरीद हेतु मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में चेक वितरण जनप्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा किया जाना है। इस कार्यक्रम में अन्य विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रतिभाग करवाना जाना है एवं जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाना है।

 

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को समस्त आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने ली बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक

नई टिहरी, ब्यूरो। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सभागार टिहरी गढ़वाल में जिला बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिला बाल श्रम टास्क फोर्स द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान चलाये गये अभियानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गत वित्तीय तीन वर्षों […]

Subscribe US Now