गुरुद्वारा नानकसर के विवाद के संबंध में डीएम ने ली दोनों पक्षों की बैठक – HSS News 24

गुरुद्वारा नानकसर के विवाद के संबंध में डीएम ने ली दोनों पक्षों की बैठक

admin

देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने गुरुद्वारा नानकसर के विवाद के संबंध में सम्बन्धित पक्षों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक की।
   

बैठक में जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनते हुए कहा कि प्रकरण को अपनी वर्किंग कमेटी में लाते हुए सुलह करें। वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहेंगे तथा पूरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों को कानून व्यवस्था बनाने की हिदायत दी तथा शांति पूर्वक आपसी विवाद का हल निकालने की अपेक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी, सहित संबंधित अधिकारी एवं दोनों पक्षों के लोग  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर 30 जून को आयोजित होंगे कार्यक्रम

नई टिहरी, ब्यूरो। राज्य सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर 30 जून को राज्य एवं जनपद मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इस मौके पर जनपद मुख्यालय पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत पूर्ण हो चुके आवासों के 100 […]

You May Like

Subscribe US Now