रामनगर डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर लापता, काशीपुर के चैती मंदिर के पास मिली अंतिम लोकेशन – HSS News 24

रामनगर डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर लापता, काशीपुर के चैती मंदिर के पास मिली अंतिम लोकेशन

admin

शनिवार की सुबह घर से परीक्षा ड्यूटी के लिए निकली रामनगर महाविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लापता प्रोफेसर के परिजन व महाविद्यालय प्रशासन परेशान है। घटना के संबंध में महिला प्रोफेसर के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर प्रोफेसर की तलाश शुरू कर दी है।पिथौरागढ़ महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य नीलाम्बर पुनेठा का परिवार रामनगर के दुर्गापुरी में रहता है। सेवानिवृत्त प्राचार्य ने बताया कि उनकी पुत्री ऋचा पुनेठा रामनगर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डेय ने बताया कि महिला प्रोफेसर की शनिवार को महाविद्यालय में परीक्षा ड्यूटी लगी थी और उन्हें सुबह 8:30 बजे तक अपनी उपस्थिति की रिपोर्ट महाविद्यालय प्रशासन को देनी थी।

जब वह काफी देर तक कॉलेज नहीं पहुंची तो इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। मामले में परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक लापता प्रोफेसर का कोई पता नहीं चला है। वहीं इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि लापता महिला प्रोफेसर के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। महिला प्रोफेसर की अंतिम लोकेशन काशीपुर के चैती मंदिर के पास मिली है। उनकी तलाश करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्नातक स्तरीय समेत पांच नई भर्तियां निकालेगा आयोग, युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) जल्द ही स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्तियां शुरू करने जा रहा है, जिनका कैलेंडर इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा।इन भर्तियों से राज्य के युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। पिछले वर्ष आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत […]

You May Like

Subscribe US Now