गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान – HSS News 24

गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

admin

ऋषिकेश, ब्यूरो। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा  एवं स्वच्छ गंगा अभियान की महिलाओं ने पूर्णानंद घाट की साफ सफाई की कूड़ा एकत्रित किया और कूड़े को घाट से बाहर डस्टबिन में फिंकवाया। इस मौके पर डॉ ज्योति शर्मा ने घाट पर मौजूद स्नानार्थियों से गंगा को मैला न करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में कपड़े धोना, साबुन से नहाना या फिर नहाते समय खाना यह सब मान्यता के विपरीत है। ऐसा करने से हम गंगा मां को मैला ही नहीं करते बल्कि उनका अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाएं। इस दौरान घाट दुकानदारों और स्नानार्थियों को स्वच्छ गंगा की शपथ दिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वर्ग और नरक हमारे भीतर हैं सुधांशु महाराज

देहरादून, ब्यूरो। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक संत सुधांशु महाराज ने कहा है कि स्वर्ग और नरक हमारे भीतर हैं। भगवान ने हमें बुद्धि दी है कि हम दोनों में से किसका चुनाव करें। सकारात्मक भावना और सकारात्मक विचार के साथ नियम पूर्वक चलेंगे तो स्वर्ग का आनंद प्राप्त होगा। […]

You May Like

Subscribe US Now