रिलायंस जियो की बादशाहत बरकरार, मई में जोड़े 31 लाख यूजर्स -जियो के कुल कनेक्शन 40 करोड़ 87 लाख से अधिक हुए -वोडा-आइडिया के करीब 7 लाख 60 हजार कनेक्शन घटे, एयरटेल के 10.27 लाख बढ़े -देश का वायरलेस सब्सक्राइबर बेस 114 करोड़ 55 लाख हुआ -79 लाख 70 हजार ने किया मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए आवेदन – HSS News 24
देहरादून, ब्यूरो। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक मई 2022 में रिलायंस जियो ने 31 लाख 11 हजार से अधिक ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े हैं। टेलीकॉम सेक्टर में 40 करोड़ 87 लाख ग्राहक बेस के साथ रिलायंस जियो नंबर वन की पोजिशन पर काबिज है।
देश की दिग्गज कंपनी वोडा-आइडिया यानी वीआई को मई माह में एक बार फिर भारी नुकासान हुआ है। अप्रैल के मुकाबले मई में 7 लाख 60 हजार ग्राहक वोडा-आइडिया का नेटवर्क छोड़ कर चले गए। करीब 25 करोड़ 84 लाख यूजर्स के साथ वह मार्किट में तीसरे नंबर पर है। यूजर्स के मामले में भारती एयरटेल दूसरे नंबर पर काबिज है। एयरटेल ने मई में 10 लाख 27 हजार के करीब यूजर्स जोड़े हैं। एयरटेल के कुल यूजर्स की तादाद मई में 36 करोड़ 21 लाख के करीब रही। वायरलेस सब्सक्राइबर यानी भारत के मोबाइल कनेक्शन मार्किट में रिलायंस जियो 35.69 फीसदी ग्राहकों के साथ नंबर वन की पोजीशन पर बना हुआ है। भारती एयरटेल 31.62ः और वोडाफोन आइडिया 22.56 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 9.85 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बीएसएनएल चैथे नंबर पर है। ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि मई में कुल मोबाइल कनेक्शन में इजाफा हुआ है। अप्रैल के मुकाबले मई में करीब 28 लाख 45 हजार नए कनेक्शन जुड़े हैं। रूरल सब्सक्रिप्शन नंबर में भी करीब 20 लाख 77 हजार की बढ़ोतरी देखी गई। ग्रामीण भारत में कुल कनेक्शन की संख्या 51 करोड़ 88 लाख से बढ़कर, मई में 52 करोड़ 9 लाख के करीब हो गई है। देश में वायरलेस सब्सक्राइबर बेस 114 करोड़ 55 लाख से अधिक हो गया है। वहीं मई माह में कुल 79 लाख 70 हजार ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए आवेदन किया।
देहरादून, ब्यूरो। दुनिया भर में सबसे ज्यादा पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने वाली कंपनियों में से एक मर्लिन एंटरटेनमेंट्स ने आज भारतीय बाजार में दोबारा अपनी एंट्री की घोषणा की। कंपनी ने बिल्कुल नए अवतार में एक नई जगह पर मैडम तुसाद संग्रहालय खोलने की घोषणा की है। भारत में मैडम तुसाद संग्रहालय अब नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खोला गया है। इस जगह मेहमानों को कुछ नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। यह डिस्प्ले पूरी तरह दर्शकों को अलग दुनिया में लेकर जाएंगे और उन्हें एक अलग अनुभव कराएंगे। इसके साथ उन्हें अपने फेवरेट सिलेब्रिटी और रोल मॉडल के बारे में जानने का भी मौका मिल सकेगा। भारत को अपने समृद्ध् सांस्कृतिक इतिहास, बॉलीवुड के चमकते सितारों और मनोरंजन के क्षेत्र में विविधता के लिए जाना जाता है। यह एक बेहतरीन जगह है, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैडम तुसाद के लिए इस नए संग्रहालय में अलग-अलग क्षेत्रों, इतिहास, खेलकूद, संगीत, फिल्म और टीवी आदि क्षेत्रों के प्रतिभाशाली और लोकप्रिय 50 हस्तियों के मोम के पुतले लगे हैं। मोम के इस पुतले को 20 अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने तैयार किया है, जिन्होंने इन पुतलों में अलग तरह का नया जादू जगाने के लिए एक साथ मिलकर 3-6 महीने तक काम किया है। इस जगह के आकर्षण और मैडम तुसाद संग्रहालय ने काफी लंबे समय से दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई है। यह यहां आने वाले पर्यटकों और मेहमानों को कभी न भूलने वाला सितारों से जड़ा यादगार अनुभव प्रदान करेगी। 16 हजार वर्गफीट से ज्यादा जगह में फैले इस म्यूजियम में अलग-अलग क्षेत्रों में लोकप्रिय शसिख्यतों के पुतले लगे हैं। यह म्यूजियम 19 जुलाई 2022 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां आने वाले मेहमानों को कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू शख्सियतों के मोम के पुतलों को देखने का मौका मिलेगा, जिससें मौजूदा और दिवगंत दोनों हस्तियां शामिल होंगी। इस वैक्स म्यूजियम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानी जैसे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस , मशहूर क्रिकेट खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, विराट कोहली, बॉलीवुड की शख्सियतों, शाहरुख खान, सलमान खान, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और मधुबाला के पुतलों के साथ मशहूर सिंगर्स आशा भोंसले और सोनू निगम के पुतले देखने को मिलेंगे। छोटे बच्चों को यहां अपने मनपसंद कार्टून कैरेक्टर से मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें मोटू-पतलू भी शामिल है।