कोटद्वार(ब्यूरो) । मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मुरादाबाद ने रेलवे स्टेशन कोटद्वार का निरीक्षण किया। अनेकों खामियां नजर आने पर डीआरएम ने रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई और तात्कालिक सुधार के निर्देश दिए।
डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव रविवार दोपहर स्पेशल कोच से कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचीं। प्लेटफार्म और यार्ड के बदतर हालात देखकर डीआरएम ने नाराजगी व्यक्त की। प्लेटफार्म पर बने शौचालय में बिजली-पानी नहीं होने, पेयजल स्टेंड-पोस्ट की सफाई नहीं होने, रेल ट्रैक के किनारे झाड़ियां उगी होने, प्लेटफार्म की सफाई नहीं होने पर नजीबाबाद खंड के अधिकारियों को फटकार लगाई।