श्रीनगर गढ़वाल, ब्यूरो। भक्ततियाना इलाके में रहने वाली एक महिला को प्रेमी ने धोखा दे दिया। प्रेमी महिला के जेवर लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। अब महिला ने श्रीनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि महिला और उसका आशिक पिछले पांच सालों से लिव इन रिलेशनशिप में भक्ततियाना स्थित किराए के मकान पर रह रहे थे। फिलहाल, पुलिस आरोपी को खोज रही है।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें महिला ने बताया है कि वो मैकेनिक अरशद अली निवासी बहदराबाद (हरिद्वार) के साथ लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वो यहां पर किराए के मकान में रह रहे थे, लेकिन अरशद ने उसे धोखा दे दिया। कुछ दिन पहले ही अरशद उसके जेवर लेकर भाग गया। जब महिला ने अरशद को फोन किया तो उसने कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद महिला सीधे श्रीनगर कोतवाली पहुंची। जहां महिला ने पुलिस को आपबीती बताकर आरोपी अरशद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा कि महिला दो बच्चों की मां है। जो अरसद के साथ रह रही थी।
पुलिस के हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर
Fri Aug 19 , 2022
हरिद्वार, ब्यूरो। लक्सर की सुल्तानपुर चैकी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर से 19.20 ग्राम स्मैक, एक तराजू और करीब छह हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लक्सर की सुल्तानपुर चैकी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर का नाम महफूज है जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। आरोपी के कब्जे से 19.20 ग्राम स्मैक, एक तराजू और करीब छह हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। हेमेन्द्र सिंह नेगी पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर ने बताया कि बीती शाम सुल्तानपुर चैकी इंचार्ज मनोज नौटियाल बेगम पुल पर चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक पर शक होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। जिसके बाद उसके कब्जे से स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और करीब 6 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।