चुनाव के अगले दिन कर्नल कोठियाल पहुंचे कामर गांव – HSS News 24

चुनाव के अगले दिन कर्नल कोठियाल पहुंचे कामर गांव

admin

ग्रामीणों से की मुलाकात, उत्तराखंड नवनिर्माण का अभियान रहेगा जारी

देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल आज गंगोत्री विधानसभा के कामर ग्रामसभा में 6 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। जहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया कर्नल कोठियाल ने इस दौरान बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने कामार गांव की जनता से इस गांव में आने का वादा किया था लेकिन अधिक व्यस्तता होने के कारण वह इस गांव में नहीं आ पाए जिस कारण चुनाव खत्म होते ही सबसे पहले उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए  कामर गांव का भ्रमण किया।
इस दौरान कर्नल कोठियाल ने कहा कि जिन गांव में मैं चुनाव के दौरान भ्रमण नहीं कर पाया उन सभी गांव में जाकर में लोगों से मिल रहा हूं और प्रदेश नवनिर्माण की जो लड़ाई आम आदमी पार्टी ने शुरू की है यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और आम आदमी पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा इसके अलावा ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि कर्नल कोठियाल उनके गांव में आए हैं यह उनका सौभाग्य है और उन्हें उम्मीद है कि कर्नल कोठियाल आगे भी इसी तरीके से उनसे मेल मिलाप बनाए रखेंगे इसके अलावा कर्नल कोठियाल ने कहा कि जो जो गांव चुनाव प्रचार के दौरान छूट गए थे मैं उन सभी गांव का भ्रमण कर जनता का धन्यवाद करते हुए उनसे जरूर मुलाकात करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृक्षमित्र ने मतदाता बूथ पर पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून, ब्यूरो। इस प्रकृति प्रेमि को भी एक अलग किस्म का शौक है जो हर समय पर्यावरण को संवरने में लगा रहता हैं। हम बात कर रहे हैं पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी की, जो राइका मरोडा में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं जिनकी ड्यूटी विधानसभा सामान्य निर्वाचन […]

Subscribe US Now