हिंदुत्व के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भाजपा का जोर, आगामी चुनावों में अहम होगी रणनीति, जानिये क्या हैं चुनौतियां – HSS News 24

हिंदुत्व के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भाजपा का जोर, आगामी चुनावों में अहम होगी रणनीति, जानिये क्या हैं चुनौतियां

admin


आगामी दिनों में भाजपा की राजनीति तीन अहम मुद्दों पर ही केंद्रित दिखाई देगी. खास बात यह है कि भाजपा इन्हीं मुद्दों के जरिए ना केवल हिंदुत्व बल्कि क्षेत्रीय राजनीति को भी साध सकेगी. इसमें UCC के जरिए भाजपा सरकार हिंदुत्व, तो भू कानून के जरिए क्षेत्रीय भावनाओं को साधेगी. वहीं, शीतकालीन यात्रा के बहाने पर्वतीय जनपदों में मोदी लहर का भी फायदा पार्टी को मिल सकेगा. हालांकि यह सब तभी मुमकिन होगा जब पार्टी विपक्ष के तल्ख तेवर को मात देते हुए इन तीनों मुद्दों को आम जनता तक पहुंचा पाए.

उत्तराखंड में पिछले काफी समय से समान नागरिक संहिता को लेकर धामी सरकार होमवर्क में जुटी थी. UCC लागू होने के बाद अब सरकार की कोशिश आम लोगों में इसके सकारात्मक पक्ष को ले जाना है. इसी बीच सरकार ने भू कानून विधेयक को विधानसभा में पास करवाकर नए मुद्दे पर भी कदम बढ़ाया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन यात्रा को प्रमोट करने के लिए उत्तराखंड आने के कार्यक्रम पर भी सरकार काम कर रही है. इस तरह देखा जाए तो उत्तराखंड में आने वाला समय इन तीन विषयों पर ही केंद्रित रहने वाला है.

उत्तराखंड में जल्द ही पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं, जबकि इसके बाद अब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भी समय कम बचा है. ऐसे में धामी सरकार कुछ बड़े मामलों को लेकर जनता के बीच जा रही है. देखा जाए तो इस समय सरकार और भाजपा संगठन के सामने UCC, भू कानून और प्रधानमंत्री का शीतकालीन यात्रा का कार्यक्रम सबसे अहम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी 27 फरवरी का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो चुका है, लेकिन जल्द ही नई तारीख के भी तय होने की उम्मीद लगाई जा रही है.

भारतीय जनता पार्टी समान नागरिक संहिता के जरिए हिंदुत्व मुद्दे पर आम लोगों को अपने करीब खींचने की कोशिश में है. हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान भू कानून विधेयक पास करते हुए धामी सरकार ने क्षेत्रीय राजनीति को भी साधने की कोशिश की है. क्षेत्रीय भावनाओं से जुड़े इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी अब इसे अपनी सरकार का बड़ा कदम जताने में जुटी है. उधर उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2 महीने के भीतर दूसरा दौरा करवा कर प्रदेश में भाजपा हिंदुत्व और मोदी लहर को और मजबूत करना चाहती है.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, सभी मंत्रियों-सांसदों विधायकों और लोगों को सख्त लहजे में दी चेतावनी

मुख्यमंत्री धामी ने बड़ा बयान जारी करते हुए सभी उत्तराखंडवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आकर एक उत्तराखंड और एक उत्तराखंडी की भावना से मिलकर कार्य करें। मुख्यमंत्री धामी ने मंच से सख्त लहजे में उन सभी को संदेश दिया फिर चाहे वह […]

Subscribe US Now