गंगोत्री हाईवे के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, लोगों को लहूलुहान हालत में पड़े मिले – HSS News 24

गंगोत्री हाईवे के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, लोगों को लहूलुहान हालत में पड़े मिले

admin

गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता मंदिर के पास स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पोखू देवता मंदिर से कुछ दूरी पर वाहनों के टक्कर की आवाज आई।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो यहां दो युवक लहूलुहान हालत में पड़े थे। कुछ ही दूरी पर उनकी स्कूटी पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।
एक युवक के शव की पहचान विवेक शाह (26) निवासी बड़ेथी गांव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे का शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। स्कूटी पर किसी वाहन से टक्कर लगने के निशान है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डुबकी के लिए गंगाजल नहीं, आचमन भी मुश्किल; हरिद्वार में हरकी पैड़ी का क्यों हो गया ऐसा हाल

गंगनहर को आगामी 20 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। विजयदशमी की रात से बंद हुई गंगनहर के कारण हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाट जल विहीन हो गए। स्नान के लायक जल न होने से श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद गंगासभा की […]

You May Like

Subscribe US Now