विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राष्ट्रपति से की भेंट – HSS News 24

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राष्ट्रपति से की भेंट

admin

देहरादून, ब्यूरो । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता भी हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के सर्वाेच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए द्रौपदी मुर्मू जी के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की सतपाल महाराज से भेंट

देहरादून, ब्यूरो । भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट की। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके मुनिस्पिल […]

You May Like

Subscribe US Now