पर्यटन मंत्री ने किया आत्मबोध पुस्तक का विमोचन – HSS News 24

पर्यटन मंत्री ने किया आत्मबोध पुस्तक का विमोचन

admin

————————————

देहरादून, ब्यूरो। साहित्यकार रवींद्र सिंह रावत (रवि अकेला) की अन्तस्-सागम काव्य संग्रह पुस्तक आत्मबोध का विमोचन मंगलवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते हुए पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शिव आराधक लेखक रविन्द्र सिंह रावत (रवि अकेला) जीवन के प्रारम्भ से ही भगवान शिव शंकर के आराधक रहे हैं। पूजा ही कर्म है के भाव से उन्होंने चिकित्सा विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। रवि अकेला ने हिमालय की कई गुफाओं में निवास कर साधना की हैं। इसके अलावा कई सिद्ध सन्तों का सानिध्य भी इन्हें मिला। जिसके परिणाम स्वरूप इनके जीवन की रेखा शंकर आराधना के साथ चलती रही और इसी का परिणाम है कि इन्होंने अपने बोध को किताबों में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छः माह हिन्दी टंकण कोचिंग कक्षाएं 1 जुलाई से

रुद्रपुर, ब्यूरो। प्रभारी सेवायोजन अधिकारी शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र दिनेशपुर आर0के0 पन्त ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को समूह ‘‘ग‘‘परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग हेतु कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा निदेशालय, उत्तराखण्ड ने शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र, दिनेशपुर […]

You May Like

Subscribe US Now