देहरादून, ब्यूरो । उत्तराखंड क्रांति दल ने चालक परिचालकों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात किए जाने के विरोध में मुखर तेवर अपना लिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को उत्तराखंड क्रांति दल ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने चालक और परिचालकों के पदों को विभागीय नियुक्ति अथवा सरकारी एजेंसियों से आउटसोर्स करने की मांग की है। उन्होंने इन पदों पर उत्तराखंड के ही निवासियों को भर्ती करने की मांग की है। चालक परिचालक जैसे पदों पर उत्तराखंड से बाहर के लोगों को भर्ती किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। उत्तराखंड क्रांति दल ने परिवहन विभाग में प्राइवेट एजेंसी के मार्फत आउटसोर्सिंग किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि आउटसोर्सिंग के  परिणाम स्वरुप लंबे समय से नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे संविदा चालक परिचालकों का सपना टूट जाएगा। इसके साथ ही यूकेडी नेता सेमवाल ने पहले मृतक आश्रितों को नियुक्त करने की मांग की है। गौरतलब हैं कि  रोडवेज मे रुड़की की एक आउटसोर्स एजेंसी डज्ञैैैै के संचालक शहजाद अहमद माध्यम से 589 ड्राइवर कंडक्टर की भर्ती होने जा रही है। सेमवाल ने सवाल उठाया है कि उत्तराखंड मे न्च्छस्, च्त्क् और सेवायोजन विभाग जैसी सरकारी आउटसोर्सिंग एजेंसियों  के बावजूद ये भर्ती एक प्राइवेट आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से क्यों हो रही है ड्राइवर कंडक्टर की हमेशा जरूरत है फिर इन पदों पर आउटसोर्सिग क्यों हो रही है। यूकेडी नेता राजेंद्र सिंह गुसाई ने कहा कि यह आउटसोर्सिंग एजेंसी एक नौसिखिया एजेंसी लगती है, इसकी वेबसाइट भी लागइन करने पर अंडर कंस्ट्रक्शन बता रही है। पहले भी परिवहन विभाग में प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारी रखने का इतिहास अच्छा नहीं रहा है इससे सरकार की छवि खराब हो सकती है। यूकेडी ने पहले संविदा पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति देने की मांग की है तथा मृतक आश्रितों को नियुक्ति करने की मांग की है। शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि नई भर्तियों  को एजेंसी से आउटसोर्सिंग करने के बजाए विभागीय नियुक्ति की जाए अथवा सरकारी आउटसोर्सिंग एजेंसी जैसे उपनल, पीआरडी ,सेवायोजन कार्यालय आदि माध्यम से अथवा विभागीय संविदा पर किया जाए। ऐसा न करने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने आंदोलन की चेतावनी दी है। – HSS News 24

देहरादून, ब्यूरो । उत्तराखंड क्रांति दल ने चालक परिचालकों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात किए जाने के विरोध में मुखर तेवर अपना लिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान के माध्यम से मुख्यमंत्री को उत्तराखंड क्रांति दल ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने चालक और परिचालकों के पदों को विभागीय नियुक्ति अथवा सरकारी एजेंसियों से आउटसोर्स करने की मांग की है। उन्होंने इन पदों पर उत्तराखंड के ही निवासियों को भर्ती करने की मांग की है। चालक परिचालक जैसे पदों पर उत्तराखंड से बाहर के लोगों को भर्ती किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। उत्तराखंड क्रांति दल ने परिवहन विभाग में प्राइवेट एजेंसी के मार्फत आउटसोर्सिंग किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि आउटसोर्सिंग के  परिणाम स्वरुप लंबे समय से नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे संविदा चालक परिचालकों का सपना टूट जाएगा। इसके साथ ही यूकेडी नेता सेमवाल ने पहले मृतक आश्रितों को नियुक्त करने की मांग की है। गौरतलब हैं कि  रोडवेज मे रुड़की की एक आउटसोर्स एजेंसी डज्ञैैैै के संचालक शहजाद अहमद माध्यम से 589 ड्राइवर कंडक्टर की भर्ती होने जा रही है। सेमवाल ने सवाल उठाया है कि उत्तराखंड मे न्च्छस्, च्त्क् और सेवायोजन विभाग जैसी सरकारी आउटसोर्सिंग एजेंसियों  के बावजूद ये भर्ती एक प्राइवेट आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से क्यों हो रही है ड्राइवर कंडक्टर की हमेशा जरूरत है फिर इन पदों पर आउटसोर्सिग क्यों हो रही है। यूकेडी नेता राजेंद्र सिंह गुसाई ने कहा कि यह आउटसोर्सिंग एजेंसी एक नौसिखिया एजेंसी लगती है, इसकी वेबसाइट भी लागइन करने पर अंडर कंस्ट्रक्शन बता रही है। पहले भी परिवहन विभाग में प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारी रखने का इतिहास अच्छा नहीं रहा है इससे सरकार की छवि खराब हो सकती है। यूकेडी ने पहले संविदा पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति देने की मांग की है तथा मृतक आश्रितों को नियुक्ति करने की मांग की है। शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि नई भर्तियों  को एजेंसी से आउटसोर्सिंग करने के बजाए विभागीय नियुक्ति की जाए अथवा सरकारी आउटसोर्सिंग एजेंसी जैसे उपनल, पीआरडी ,सेवायोजन कार्यालय आदि माध्यम से अथवा विभागीय संविदा पर किया जाए। ऐसा न करने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

admin

देहरादून, आजखबर। स्वतंत्रता दिवस के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि० के तत्वाधान में तिरंगा साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने एवं इस अभियान में जन-जन की सहभागिता के लिए यह तिरंगा साईकिल रैली होटल द्रोण से आराघर, रायपुर, सहस्त्रधारा, हैलीपैड, धोरण पुल, कैनाल रोड़ एवं निगम मुख्यालय होते हुए वापस होटल द्रोण में आकर सम्पन्न हुयी। एक और जहां समूचे देश के अन्दर देश प्रेम में अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वहीं शनिवार को गढ़वाल मण्डल विकास निगम लि० के द्वारा राष्ट्र भक्ति के इस महान यज्ञ में अपना छोटा सा योगदान देने का सद्प्रयास तिरंगा साईकिल रैली के रूप में किया गया। साइकिल रैली के इस 30 किलोमीटर की दूरी में अनेकों रिहाइसी क्षेत्र पड़े। इस रैली के द्वारा देश-प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने व आजादी के अमृत महोत्सव को धूम-धाम से मनाने के लिए यह तिरंगा साईकिल रैली आयोजित की गयी। इससे पहले रैली का शुभारम्भ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा साईकिल यात्रा को देश प्रेम की भावना के लिए जनजागरूकता फैलाने के लिए सार्थक प्रयास बताया। इस अवसर पर सहकारिता सचिव  बी०वी०आर०सी० पुरुषोत्तम, प्रबन्ध निदेशक वंशीधर तिवारी, महाप्रबन्धक पर्यटन अनिल गबरियाल, सहायक महा प्रबन्धक  राकेश सकलानी, प्रबन्धक होटल द्रोण अनूप अन्थवाल, प्रदीप नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग -विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले 400 सेनानियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

रूद्रपुर्/देहरादून, ब्यूरो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जेसिस पब्लिक स्कूल, गंगापुर रोड़, रुद्रपुर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा आयोजित ’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पाञ्चजन्य द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित खून के आसूं नामक पुस्तक का विमोचन एवं  विभाजन विभीषिका […]

You May Like

Subscribe US Now