देहरादून, ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगरान ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर उत्तराखंड में ग्लेशियर अध्ययन के लिए नेशनल सेंटर फॉर हिमालयन ग्लेसियोलॉजी (राष्ट्रीय हिमालयी हिमनद संस्थान) खोलने की मांग की। आईआईपी में सौंपे एक ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरी दुनिया में ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जिनका वैज्ञानिक अध्ययन किए जाने की बेहद जरुरत है।
हिमालय में जलवायु परिवर्तन के बुरे प्रभाव व इस मुद्दे पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने काफी संवेदनशील होकर विश्व समुदाय के सामने भारत का पक्ष रखा है। इस समय हिमालय ग्लेशियरों के व्यवहार को समझने की तत्काल आवश्यकता है। उपलब्ध ग्लेशियर डेटा भारत में साक्ष्य आधारित नीतिगत हस्तक्षेपों के लिए पर्याप्त नहीं है। राज्य से पूर्व में भेजे गए इस प्रस्ताव के तहत 550 करोड रुपये की दीर्घकालिक योजना तैयार की गई थी। केन्द्र स्थापना के लिए सर्वे ऑफ इंडिया के स्वामित्व वाली कैसल हिल स्टेट मसूरी में पचास एकड़ जमीन भी निर्धारित की गई थी। वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान लम्बे समय से ग्लेशियर पर अध्ययन कर रहा है। लेकिन ये पर्याप्त नहीं है। ग्लेशियर रिसर्च क्षेत्र को नई ऊंचाईयों तक ले जाने की जरुरत है। वाडिया एक लांचिंग पैड हो सकता है।
व्हील चेयर दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
Mon Jun 6 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। यूनाईटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा दून क्रिकेट अकादमी कुअंवाला में पहली बार आयोजित व्हील चेयर दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्य आंदोलनकारी महिलाओं ने संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, दिल्ली के बीच पहला मैच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर निर्धारित बीस ओवर में 61 […]