आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट – HSS News 24

आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

admin

उत्तराखंड में मंगलवार को देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। जबकि, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
देरी से विदा होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं। इस बार बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बना। जिसके चलते राज्य में बारिश कम हुई।

अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं। आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बार डांसर से अफेयर... तीन साल तक साथ गुजारी रातें, अवैध र‍िश्‍ते का ऐसा खौफनाक अंत

महिला मित्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने देहरादून में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। युवती आरोपित पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसको लेकर परिवार में कलह होने के चलते आरोपित ने उसका कत्ल कर दिया।युवती का शव पुलिस को रविवार सुबह रायपुर क्षेत्र में […]

Subscribe US Now