केंद्र सरकार के स्तर से रिव्यू पिटीशन दायर करने का अनुरोध किया – HSS News 24

केंद्र सरकार के स्तर से रिव्यू पिटीशन दायर करने का अनुरोध किया

admin

देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के विकास के इकोलोजी और इकोनोमी में संतुलन पर फोकस किया जा रहा है। वनाग्नि को रोकने के लिए प्रभावी योजना पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समस्त राष्ट्रीय पार्कों व वन्य जीव विहारों की परिधि से एक किमी0 की दूरी में स्थित क्षेत्र को ईको-सेंसेटिव जोन घोषित किये जाने संबंधी न्यायालय के आदेश 3 जून 2022 से उत्तराखण्ड जैसे वन बाहुल्य प्रदेशों को यथावश्यक छूट प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर से रिव्यू पिटीशन दायर करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशिक्षण में अपणी सरकार पोर्टल में आ रही समस्या के सम्बन्ध में समीक्षा की गई

ेनैनीताल, ब्यूरो। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के दिए गए निर्देशों के क्रम में सेवा के अधिकार अधिनियम 2011 के अंतर्गत आने वाली सभी सेवाओं की बेहतर सर्विस डिलीवरी हेतु एनआईसी कक्ष, नैनीताल में राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों को […]

Subscribe US Now