दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी (Sanjana Sanghi) ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनकी साथ हुई एक घटना का जिक्र किया है। संजना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में उनके साथ हुए बुरे एयरलाइन एक्सपीरियंस का जिक्र किया है। संजना ने पूरी घटना बताते हुए एयरलाइन्स की ओर से माफी की भी मांग की है। संजना की ये इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।
संजना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘हाल ही में मैं दिल्ली से जॉन एफ कडनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, न्यूयॉर्क अमेरिकन एयरलाइन्स से जा रही थी और इस दौरान एक क्रू मेंबर ने कई बार मेरे साथ गंदा व्यवहार किया। मैं माफी की मांग करती हूं और उम्मीद करती हूं कि भविष्य में दूसरे किसी पैसेंजर को इस तरह का बुरा अनुभव ना हो।’
