देहरादून रेलवे स्टेशन पर GST की छापेमारी, मचा हड़कंप, एक्शन में टीम – HSS News 24

देहरादून रेलवे स्टेशन पर GST की छापेमारी, मचा हड़कंप, एक्शन में टीम

admin


जीएसटी डिपार्मेंट की टीम ने आज राजधानी के रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की है. इसी बीच ट्रेनों से सामान उतारते वक्त अवैध तरीके से लाया गया 25 नग माल सीज किया गया है. जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यापारियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई होगी.

जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर अजय बिरथरे ने बताया कि राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर छापेमारी की गई थी. टीम में ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी अजय कुमार, एडीशनल कमिश्नर गढ़वाल जोन पीएस डुंगरियाल शामिल थे.

डिप्टी कमिश्नर अजय बिरथरे ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 25 नग माल सीज किया गया है. इसमें से 19 नग माल बिना वैध प्रपत्रों के और छह नग माल सही बिल के साथ नहीं था. उन्होंने बताया कि फिलहाल माल को सीज करने की कार्रवाई की गई है. जांच के बाद संबंधित व्यापारियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई होगी.

डिप्टी कमिश्नर अजय बिरथरे ने बताया कि टीम की ओर से समय- समय पर छापेमारी की जाती है. पूर्व में अनियमितताएं पाए जाने पर व्यापारियों पर 4.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है. मौके पर राज्य कर अधिकारी असद अहमद और भूपेंद्र सिंह जंगपांगी राज्य, सहायक आयुक्त धर्मवीर सिंह मौजूद थे.








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर उर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम का बड़ा दावा, ऐसे होगी जनता को सहूलियत

बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर उर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम का बड़ा दावा, ऐसे होगी जनता को सहूलियत – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर उर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम का बड़ा दावा, ऐसे होगी जनता को सहूलियत Source link

Subscribe US Now