हल्द्वानी, ब्यूरो। भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे मिशन 2024 सहित प्रदेश में विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूरे होने और इस अवधि में उनके द्वारा एतिहसिक विकास कार्यों को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। प्रदेश में नवगठित प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार के रिपीट होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा। साथ ही उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का भी पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार प्रदेश में देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा । इसके अलावा विकास कार्यों को लेकर पूर्व में बनाये रोड मैप एवं भाजपा के दृष्टि पत्र पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति में चर्चा के दौरान आए सुझाव वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भी लिया जाएगा।
चिकित्सालय रेफरल सेंटर न बनेः स्वास्थ्य मंत्री
Tue Jun 7 , 2022
रूद्रपुर, ब्यूरो। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी नागरिकों को बेहतर से […]