केरल से फरार हत्या के अभियुक्तों को एसटीएफ ने किया गोपेश्वर से गिरफ्तार – HSS News 24

केरल से फरार हत्या के अभियुक्तों को एसटीएफ ने किया गोपेश्वर से गिरफ्तार

admin

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तराखंड एसटीएफ ने केरल पुलिस के साथ चलाया संयुक्त अभियान

DEHRADUN: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 मार्च 2023 को केरल पुलिस द्वारा उत्तराखंड एसटीएफ से संपर्क कर अवगत कराया गया कि थाना चेरपू जिला त्रिचूर केरला में दिनाक 21 फरवरी 2023 को एक स्थान पर करीब 10 लोगों द्वारा एक ब्यक्ति अब्दुल शाहद निवासी त्रिचूर केरला को बुरी तरीके मारकर हत्या की गई है.
इस हत्या के case में केरला पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को पहले से गिरफ्तार किया जा चुका था लेकिन शेष अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे है, जिस कारण से वहां पर भारी कानून व्यवस्था की समस्या भी बनी हुई थी। केरल पुलिस को इनपुट मिला था कि इस हत्याकांड में शामिल कुछ अभियुक्त उत्तराखंड में आए हुए हैं जिसकी जानकारी केरल पुलिस द्वारा उत्तराखंड एसटीएफ के साथ साझा की गई। जिस पर उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के संबंध में पूरी उत्तराखंड जानकारी कर सुराग जुटाए गए केरल राज्य से आने जाने वालों का ब्यौरा सर्विलांस एवं मैनुअल तरीके से पता किया गया तो पता चला कि गोपेश्वर जनपद चमोली में कुछ केरल के लोग बाहर से आए हुए हैं जिस पर एसटीएफ टीम ने केरल पुलिस को साथ लेकर गोपेश्वर में जाकर अभियुक्तों की तलाश कर आज दिनांक 17 मार्च 2023 को उपरोक्त घटना में फरार अभियुक्तों को गोपेश्वर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया.
केरल पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों अभियुक्तों को अब ट्रांजिट रिमांड के माध्यम से केरल ले जाए जा रहा है*।

*गिरफ्तार अभियुक्त गणों के नाम*
*1* . आमिर पुत्र अब्दुल कादर नि. करप्पम वेट्टिल जिला त्रिचूर केरला उम्र 30 वर्ष
*2* . अरुण पुत्र अनिल निवासी कोडककट्टी जिला त्रिचूर केरला उम्र 21वर्ष
*3* . सोहेल पुत्र सिद्दिक नि. कुरुमबिल्ला जिला त्रिचूर केरला उम्र 23 वर्ष
*4* .निरंजन पुत्र राजगोपाल नि कुरुमिथ जिला त्रिचूर केरला 22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी ख़बर: तो उत्तराखंड में महंगी होगी बिजली! जानें क्या कहता है आयोग.?

देहरादून ;  प्रदेश में एक बार फिर बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी होने जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले माह के प्रथम सप्ताह से बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी की घोषणा हो सकती है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) 22 मार्च के बाद बढ़ी हुई दरों […]

Subscribe US Now