छह करोड़ की लागत से बने विद्युत सब स्टेशन की खामियां हो रहीं दूर, जल्द मिलेगी राहत – HSS News 24

छह करोड़ की लागत से बने विद्युत सब स्टेशन की खामियां हो रहीं दूर, जल्द मिलेगी राहत

admin

 उत्तराखंड में लगातार सुविधाएं बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। अब अल्मोड़ा में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती पांडेखोला में छह करोड़ की लागत से बने विद्युत सब स्टेशन की तकनीकी खामियां दूर करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

यह सब स्टेशन पिछले साल नवंबर माह में तैयार हुआ था। कुछ दिन संचालित होने के बाद इसमें तकनीकी खराबी आने से इस सब स्टेशन ने कार्य करना बंद कर दिया।

बिजली सब स्टेशन का हुआ था निर्माण

बिजली के बढ़ते लोड को कम करने के लिए केंद्र सरकार की आईपीडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम) के तहत पांडेखोला में 10 एमबीए क्षमता बिजली सब स्टेशन का निर्माण कार्य पिछले साल नवंबर माह में पूरा हुआ। इस सब स्टेशन को शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद इसके पैनलों में तकनीकी खराबी आ गई। इससे उपभोक्ताओं को इस सब स्टेशन का लाभ नहीं मिल पाया।

पैनलों को दुरुस्त करने का काम हुआ शुरू

बिजली सब स्टेशन के एक साल की गारंटी अवधि में होने से कंपनी ने सब स्टेशन के पैनलों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। इस सब स्टेशन से विकास भवन परिसर, मेडिकल कालेज, डीआरडीओ तथा जजी परिसर को जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PMO के दो अधिकारी मंगेश घिल्डियाल और भास्कर खुल्बे उत्तरकाशी पहुंचे, टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर बना प्लान

उत्तरकाशी टलन हादसे में छह दिन से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका है। चिंता की बात है कि पिछले 150 घंटे से अधिक समय तक सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्लान फेल हो गए हैं। प्रधानमंत्री ऑफिस-पीएमओ […]

You May Like

Subscribe US Now