PM के ड्रीम प्रोजेक्ट को आज मिलेगी हरी झंडी, दी जाएगी One Nation One Ration Card की सौगात – HSS News 24

PM के ड्रीम प्रोजेक्ट को आज मिलेगी हरी झंडी, दी जाएगी One Nation One Ration Card की सौगात

admin

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वन नेशन वन राशनकार्ड को लेकर खाद्य विभाग शुक्रवार को व्यापक जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगा। देहरादून जिले में विभिन्न प्रदेशों के लगभग 8000 लोग वन नेशन व राशनकार्ड योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।खाद्य अपर आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि उत्तराखंड उन शुरुआती प्रदेशों में सम्मिलित रहा है, जिन्होंने वन नेशन वन राशनकार्ड योजना को क्रियान्वित किया। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रदेशों के राशनकार्डधारकों को उत्तराखंड में किसी भी राशन की दुकान से लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न मिल रहा है। देहरादून में ऐसे सर्वाधिक व्यक्ति सेलाकुई क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि सेलाकुई स्थित एक फार्महाउस में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे वन नेशन वन राशनकार्ड के लाभार्थियों के लिए जागरुकता अभियान कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ नहीं जा सके यूपी के सीएम, बदरीनाथ धाम के किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खराब मौसम होने के चलते बाबा केदार के धाम नहीं पहुंच सके। वह सीधे बदरीनाथ धाम चले गए। नरेंद्रनगर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सीधे बदरीनाथ धाम चले गए। […]

You May Like

Subscribe US Now