जन औषधि केन्द्र को सुचारू करने को लेकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश – HSS News 24

जन औषधि केन्द्र को सुचारू करने को लेकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश

admin

 जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आज स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अन्तर्गत जिला योजना, राज्य व केन्द्र पोषित स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इजा बोई कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने जनपद में डायबिटिक व हाइपरटेंशन के मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने व जन औषधि केन्द्र को सुचारू करने को लेकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी को गोपेश्वर में मॉडल के रूप में एक स्कूल का चयन कर उसमें कीचन गार्डन विकसित करने और टीचर लंर्निग मैटीरियल की गाइडलाइन को साझा करने के निर्देश दिए। वहीं गुणवत्ता को लेकर स्पोर्टस और लैब के उपकरणों को सैन्ट्रलाइज प्लान के अनुसार क्रय करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जननी सुरक्षा योजना में 4973, इजा बोई योजना में 1254, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 85025, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम में 97, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम में 339 लोगों को लाभान्वित किया गया है। बताया कि जनपद में 22 एम्बुलेंस हैं। जिसके माध्यम से 4488 मरीजों को सेवाएं दी गयी हैं। वहीं कर्णप्रयाग डायलसिस सेंटर में प्रति माह 15 मरीजों का डायलसिस किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने क लिए गर्भवती महिलाओं के लिए इजा बोई योजना चलायी जा रही है। जिसके तहत गर्भवती महिला को प्रसव उपरान्त 48 घण्टे चिकत्सालय में ठहरने पर 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किरायेदार सत्यापन नही कराने वालों के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई

जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट श्री कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला श्री संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना […]

Subscribe US Now