सूबे में स्थापित होगा सेंट्रल कमांड एंड कन्ट्रोल सिस्टम – HSS News 24

सूबे में स्थापित होगा सेंट्रल कमांड एंड कन्ट्रोल सिस्टम

admin

देहरादून, ब्यूरो। सूबे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शीघ्र सेंट्रल कमांड एंड कन्ट्रोल सिस्टम स्थापित किया जायेगा। ताकि राज्य स्तर पर शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी कर  शैक्षणिक प्रदर्शन को ज्यादा प्रभावी व जवाबदेही बनाया जा सके। इसके अलावा स्कूल मैनेजमेंट, लर्निंग मैनेजमेंट एवं ईआरपी विकसित की जायेगी जिससे सभी सूचनाएं एक ही प्लेटफार्म पर डिजीटल रूप में उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि राज्य के 200 विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं जिसके लिये 255 प्रयोगशालाएं बनाई गई हैं। इस वर्ष शिक्षा विभाग द्वारा 200 अन्य विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम लागू किये जाने हैं। डॉ0 रावत ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य द्वारा संचालित गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य राज्यों के शिक्षा मंत्रियों द्वारा खूब सराहा गया। सम्मेलन में उत्तराखंड की ओर से शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, सलाहकार रूसा प्रो. एम.एस.एम. रावत सहित अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूबे में स्थापित होगा सेंट्रल कमांड एंड कन्ट्रोल सिस्टम

देहरादून, ब्यूरो। सूबे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शीघ्र सेंट्रल कमांड एंड कन्ट्रोल सिस्टम स्थापित किया जायेगा। ताकि राज्य स्तर पर शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी कर  शैक्षणिक प्रदर्शन को ज्यादा प्रभावी व जवाबदेही बनाया जा सके। इसके अलावा स्कूल मैनेजमेंट, लर्निंग मैनेजमेंट एवं ईआरपी विकसित की जायेगी जिससे […]

You May Like

Subscribe US Now