देहरादून, ब्यूरो। दुनिया भर में सबसे ज्यादा पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने वाली कंपनियों में से एक मर्लिन एंटरटेनमेंट्स ने आज भारतीय बाजार में दोबारा अपनी एंट्री की घोषणा की। कंपनी ने बिल्कुल नए अवतार में एक नई जगह पर मैडम तुसाद संग्रहालय खोलने की घोषणा की है। भारत में मैडम तुसाद संग्रहालय अब नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खोला गया है। इस जगह मेहमानों को कुछ नए आकर्षण देखने को मिलेंगे। यह डिस्प्ले पूरी तरह दर्शकों को अलग दुनिया में लेकर जाएंगे और उन्हें एक अलग अनुभव कराएंगे। इसके साथ उन्हें अपने फेवरेट सिलेब्रिटी और रोल मॉडल के बारे में जानने का भी मौका मिल सकेगा।
भारत को अपने समृद्ध् सांस्कृतिक इतिहास, बॉलीवुड के चमकते सितारों और मनोरंजन के क्षेत्र में विविधता के लिए जाना जाता है। यह एक बेहतरीन जगह है, जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैडम तुसाद के लिए इस नए संग्रहालय में अलग-अलग क्षेत्रों, इतिहास, खेलकूद, संगीत, फिल्म और टीवी आदि क्षेत्रों के प्रतिभाशाली और लोकप्रिय 50 हस्तियों के मोम के पुतले लगे हैं। मोम के इस पुतले को 20 अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने तैयार किया है, जिन्होंने इन पुतलों में अलग तरह का नया जादू जगाने के लिए एक साथ मिलकर 3-6 महीने तक काम किया है। इस जगह के आकर्षण और मैडम तुसाद संग्रहालय ने काफी लंबे समय से दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई है। यह यहां आने वाले पर्यटकों और मेहमानों को कभी न भूलने वाला सितारों से जड़ा यादगार अनुभव प्रदान करेगी। 16 हजार वर्गफीट से ज्यादा जगह में फैले इस म्यूजियम में अलग-अलग क्षेत्रों में लोकप्रिय शसिख्यतों के पुतले लगे हैं। यह म्यूजियम 19 जुलाई 2022 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यहां आने वाले मेहमानों को कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू शख्सियतों के मोम के पुतलों को देखने का मौका मिलेगा, जिससें मौजूदा और दिवगंत दोनों हस्तियां शामिल होंगी। इस वैक्स म्यूजियम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानी जैसे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस , मशहूर क्रिकेट खिलाड़ियों जैसे सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, विराट कोहली, बॉलीवुड की शख्सियतों, शाहरुख खान, सलमान खान, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ और मधुबाला के पुतलों के साथ मशहूर सिंगर्स आशा भोंसले और सोनू निगम के पुतले देखने को मिलेंगे। छोटे बच्चों को यहां अपने मनपसंद कार्टून कैरेक्टर से मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें मोटू-पतलू भी शामिल है।
देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों नें गत दिनों राज्य के चमोली जनपद के हेलँग में अपने पशुओं के लिए घास-चारा ला रही महिलाओं से उनकी घास छीन कर पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर उनको गिरफ़्तार किये जानें के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय में सर पर घास की गठरी एवं दथुड़ी रख कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला नें कहा की उपरोक्त शर्मनाक घटना, उत्तराखंड की अस्मिता व स्वाभिमान के ऊपर एक हमला है। उक्त घटना से हम सब बहुत शर्मिंदा है। उन्होंने कहा की सर्वविदित है कि उत्तराखंड की माता बहने अपने पशुओं के लिए चारा ,घास आदि एकत्रित कर परिवार के जीवन यापन में सहयोग करती हैं। कमरतोड़ महंगाई की मार से त्रस्त माता-बहनों के साथ किया गया दुर्व्यवहार समस्त मातृ शक्ति का अपमान है। उन्हांेने कहा उत्तराखण्ड में जल विद्युत परियोजनाओं के नाम पर हजारों हजार नाली नाप भूमि, जंगल, चरागाह की भूमि, पनघट, मरघट, पंचायत की भूमि, कम्पनियों को पहले ही दे दी गयी है। इसके बाद भी कम्पनियों की नीयत लोगों की सामूहिक हक-हकूक की भूमि को भी हड़प लेने की है। इससे आम ग्रामीणों के सम्मुख घास चारा लकड़ी का संकट पैदा हो गया है। यह घटना इसी का परिणाम है। उन्होनें कहा डम्पिंग ज़ोन के नाम पर वहां हरे पेड़ काट दिए गए व चारागाह के इस अंतिम विकल्प को भी खत्म किया जा रहा है, जबकि कम्पनी के पास मलबा डम्पिंग के लिए विकल्प उपलब्ध हैं। साथ ही कहा कि यह विडंबना ही है कि उत्तराखण्ड के राजकीय पर्व हरेला के अवसर पर न सिर्फ हरियाली नष्ट की गई बल्कि उस हरियाली के रक्षकों पोषकों के साथ भी बदसलूकी की गई, उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनका चालान किया गया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से यह भी अवगत कराया की राज्य सरकार एक ओर घसियारी जुमले योजना की घोषणा कर रही है, वही महिलाओं के हाथ से उनकी काटी घास छीन कर उन्हें गिरफ़्तार कर दंडित कर अपमानित भी कर रही है, यही घास उनकी आर्थिकी की गठरी भी है। राज्य गठन में मातृ शक्ति के बलिदान को भी यह सरकार अपमानित कर स्थानीय जनता के हक़-हकूक पर अतिक्रमण कर रही है, कभी एसा हक़-हकूकों पर हमला ग़ुलाम भारत में अंग्रेज किया करते थे। मुख्यमंत्री को इस घटना के लिए मातृ शक्ति से क्षमा याचना भी करनी चाहिए। उन्होनें अनुरोध कर कहा कि राज्य सरकार को सम्बंधित दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कारवाई करने के लिए निर्देशित किया जाए। इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा,, नजमा खान, बाला शर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, संजोगिता रानी, चन्द्रकला नेगी, उर्मिला थापा, पुष्पा पंवार, सुशिला शर्मा, पायल बहल, अनुराधा तिवाड़ी, निर्मला देवी, शिवानी देवी, रामप्यारी, कोमल बोहरा, सुमित्रा ध्यानी सहित अन्य वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियां मौजूद रहीं।