एक महीने से सड़क बंद होने से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे बीमार – HSS News 24

एक महीने से सड़क बंद होने से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे बीमार

admin

पिथौरागढ़(ब्यूरो) । सीमांत जिले में लंबे समय से बंद सड़कें ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ाने लगीं हैं। हालात यह हैं कि बीमार ग्रामीणों का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। ऐसा ही हुआ होकरा और नामिक के ग्रामीणों के साथ। अब तक सड़क न खुलने से बीमार अस्पताल नहीं पहुंच सके तो स्वास्थ्य विभाग ने होकरा पहुंचकर उन्हें राहत पहुंचाई।स्वास्थ्य विभाग ने तेजम तहसील के दूरस्थ गांव होकरा पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाया और 86 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा बांटी। सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल ने कहा कि सड़क बंद होने से ग्रामीण इलाज और जांच के लिए अस्पताल नहीं आ पा रहे थे। ऐसे में उनकी समस्या को देखते हुए टीम गांव भेजी गई। ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके शुगर, बीपी आदि की जांच की गई। टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. नीतीश भट्ट, नर्सिंग ऑफिसर पवन रावत, एएनएम कमला शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कुसुम बेलवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: छिद्दरवाला में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, चली गई जान

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला रेड सिग्नल के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर को लालतप्पड़ […]

You May Like

Subscribe US Now