शहीद की अनुग्रह राशि का 40 फीसदी माता-पिता को भी मिलेगा, सदन में विधेयक पेश – HSS News 24

शहीद की अनुग्रह राशि का 40 फीसदी माता-पिता को भी मिलेगा, सदन में विधेयक पेश

admin

राज्य सरकार शहीद के विवाहित होने की दशा में उसके आश्रित को दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान राशि का 40 फीसदी उसके माता-पिता को देगी। इसके लिए उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान अधिनियम में संशोधन के लिए बुधवार को सदन में एक विधेयक पेश किया गया। सरकार इसके पहले ही अध्यादेश लेकर आई थी।

विधेयक के प्रावधानों के मुताबिक, शहीद के विवाहित होने की दशा में वीर नारी (विधवा) को 60 प्रतिशत धनराशि दी जाएगी। अभी सरकार ने इसके लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान किया है। यदि वीर नारी जीवित नहीं है, तो 60 फीसदी राशि उसके बच्चों में बराबर बांट दी जाएगी। ऐसी स्थिति में जहां माता-पिता तथा वीर नारी जीवित नहीं हैं तो अनुग्रह राशि सभी आश्रितों बच्चों में बराबर बंटेगी।

जहां वीर नारी जीवित न हो और उसके बच्चे भी न हों, तो पूरी राशि अथवा समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि माता-पिता को दी जाएगी। शहीद के अविवाहित या विधुर होने पर भी संपूर्ण धनराशि उसके माता-पिता को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा हो जाएं तैयार...समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी, जानें कब होंगी परीक्षाएं

उत्तराखंड में समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। इसके तहत पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। आयोग आगामी मार्च तक इन भर्तियों की परीक्षाएं कराएगा।आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी कैलेंडर के […]

Subscribe US Now