देहरादून, ब्यूरो। आर्यन स्कूल ने आज अपने परिसर में इंटर क्लास एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूनम जायसवाल मौजूद रहीं। एलोक्यूशन प्रतियोगिता के परिणाम प्रिंसिपल बी दासगुप्ता द्वारा घोषित किये गए। सभी वर्गों के विजेताओं में कक्षा 1 से शनाया रावत, कक्षा 2 से आव्या मोहन, कक्षा 3 से समर चैधरी और अन्वेषा, कक्षा 4 से काव्या अग्रवाल, कक्षा 5 से अनिका बिश्नोई, कक्षा 6 से नंदिनी शर्मा, कक्षा 7 से अनुष्का शर्मा और कक्षा 8 से आदिवा जैन शामिल रहे।
दर्शकों को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि पूनम जायसवाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा, ष्आज यहां मौजूद सभी प्रतिभागियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन दिया, और मुझे आर्यन स्कूल की युवा प्रतिभाओं की क्षमता देख बेहद खुशी हुई। प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के लिए न केवल जीतना था बल्कि सुधार के लिए नई तकनीकों को सीखना भी था। कम्युनिकेशन लगातार विकसित हो रहा है, और उचित मार्गदर्शन के साथ, छात्रों को उनके भविष्य में जिम्मेदारी से संवाद करने का मनोबल मिलेगा। प्रिंसिपल बी दासगुप्ता ने कहा, ष्हमारे छात्रों ने आज शानदार प्रदर्शन किया और अपनी एलोक्यूशन स्किल्स से हमें गौरवान्वित किया। मैं सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को इस कार्यक्रम को अद्भुत बनाने के पीछे उनके प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त करती हूँ।
टोल प्लाजा के 20 किमी तक रहने वाले लोगों के वाहन का टोल 315 रू. प्रति माह -27 वर्गों के वाहन हैै टोल फ्री -राष्ट्रीय राजमार्ग सम्बन्धी शिकायत टोल फ्री नम्बर 1033 पर की जा सकती
Thu Aug 25 , 2022
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड सहित देश भर मंे विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई) द्वारा टोल प्लाजा संचालित किये जा रहे इसमें वसूले जाने वाले शुल्क पर विभिन्न छूटे दी जाती हैै। इनके अनुसार जहां टोल प्लाजा के 20 किमी. के अन्दर रहने वाले लोगों के गैर व्यवसायिक वाहन का टोल 315 रू. माह निर्धारित हैै वहीं 27 वर्गों के वाहन टोल फ्री हैै, इसके अतिरिक्त एकतरफा शुल्क का डेढ़ गुना शुल्क देकर आने जाने तथा 33 गुना शुल्क देकर मासिक पास की भी व्यवस्था है। राष्ट्रीय राजमार्ग सम्बन्धी कोई भी शिकायत टोल फ्री नम्बर 1033 पर की जा सकती हैै। उक्त सूचना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लोेक सूचना अधिकारी द्वारा काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन के सूचना प्रार्थना पत्र पर उपलब्ध करायी गयी हैै। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पी0आई0यू0 देहरादून के सह परियोजना निदेशक व लोक सूचना अधिकारी पंकज कुमार मौर्य व अन्य लोक सूचना अधिकारियों द्वारा श्री नदीम को द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार राजमार्गों से सम्बन्धित कोई भी शिकायत टोल फ्री नम्बर 1033 पर की जा सकती है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड सम्बन्धी सड़कों के लिये शिकायत परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पी.आई.यू. वसन्त बिहार, मकान नं0 171/फेज-1, देहरादून-248006 के पते पर भी की जा सकती है। श्री नदीम को उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार जिस व्यक्ति का अपना यांत्रिक वाहन, गैैर वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिये पंजीकृत हुआ हो एवं वह टोल प्लाजा से 20 किमी. तक की दूरी में ही रहता हो उसके लिये 2022-23 के लिये मासिक पास की दर रू. 315/- प्रति माह हैै जिसे टोल प्लाजा में आवश्यक दस्तावेज जमा करने के उपरान्त बनाया जा सकता हैै। यह दरें हर वर्ष निर्धारित की जाती है। पिछले वर्ष 2021-22 के लिये यह रू. 275/- प्रति माह थी। श्री नदीम को उपलब्ध कराये गये टोल शुल्क सम्बन्धी नोटिफिकेशन के अनुसार 24 घंटे के अन्दर दो यात्राओं के लिये शुल्क एक तरफा का डेढ़ गुना होगा जबकि एक माह के अन्दर 50 या अधिक यात्राओं के लिये शुल्क पचास एकल यात्राओें के शुल्क की राशि का दो तिहाई होगा। इसके अतिरिक्त जिस जिले में शुल्क प्लाजा पड़ता है उस जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन (राष्ट्रीय परमिट के अधीन चल रहे वाहनों को छोड़कर) के लिए शुल्क उस श्रेणी के लिए वाहन के लिये निर्दिष्ट शुल्क का 50 प्रतिशत होगा। बशर्ते के ऐसे वाणिज्यिक वाहनों के उपयोग के लिए कोई सर्विस रोड अथवा वैकल्पिक सड़क उपलब्ध न हों। टोल शुल्क से छूट केे सम्बन्ध में लोक सूचना अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग फीस (दर का निर्धारण व संग्रहण नियम 2008 तथा संशोधन नियम 2010 की फोटो प्रति उपलब्ध करायी हैै। इसके अनुसार संशोधित नियम 11 के अनुसार 27 वर्गों के वाहनों को टोल फीस से छूट हैै। इसमें 25 श्रेणी के व्यक्तियों के ले जा रहे औैर उनके साथ चल रहे वाहन, 5 प्रकार के शासकीय प्रयोजनों में लगे वाहन तथा एम्बुलेंस तथा शव वाहन के रूप में प्रयोग किये जा रहे वाहन शामिल है। जिन 25 श्रेणी के व्यक्तियों के वाहन छूट प्राप्त है उनमें भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्य के राज्यपाल, भारत के मुख्य न्यायाधीश, […]