हल्द्वानी ब्यूरो- कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में स्पेयर पार्ट्स स्टोर, पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर आ गए। हादसे में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और फर्नीचर जलकर राख हो गया।हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग स्पेयर पार्ट्स स्टोर और पब्लिक लाउंज वाले हिस्से में लगी। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।सेंटर संचालक विजय कुमार ने बताया कि इसी हिस्से में बिलिंग काउंटर भी था। आग में करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोफा और अन्य फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर दमकल और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि दो वाटर टेंडर के साथ पहुंची टीम ने आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया।
