मुख्य बाजार का काम 10 तक पूरा करने का दावा – Intellecuals News – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

मुख्य बाजार का काम 10 तक पूरा करने का दावा – Intellecuals News – Uttarakhand Nidhi

admin


    ऋषिकेश  ब्यूरो  मुख्य बाजार में चल रहे सीवरेज और पेयजल संबंधी कार्यों को लेकर शनिवार को व्यापारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक होटल में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों को अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। व्यापारियों ने बाजार में चल रहे कार्यों के कारण हो रही दिक्कतों और काम की गति को लेकर अपनी बात रखी। ईएमएस कंपनी के परियोजना प्रबंधक भागेंद्र राणा ने कहा कि मुख्य बाजार में चल रहा काम 10 अक्तूबर तक पूरा कर दिया जाएगा। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि ईएमएस कंपनी ही सीवरेज और पेयजल की लाइन का काम कर रही है, इसलिए व्यावसायिक सीवरेज और पानी के कनेक्शन भी कंपनी की ओर से ही दिए जाएंगे। हालांकि व्यावसायिक कनेक्शन देने की व्यवस्था को लेकर दोनों अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से जानकारी लेने के बाद अंतिम निर्णय बताने का आश्वासन दिया। इससे व्यापारियों में अभी असमंजस बना हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, नीरज ठाकुर, उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, सुशील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रोहित गुप्ता, समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Source link




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे – Intellecuals News

बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे – Intellecuals News – Uttarakhand Nidhi Home उत्तराखण्ड बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे – Intellecuals News

You May Like

Subscribe US Now