हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: छिद्दरवाला में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, चली गई जान – HSS News 24

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: छिद्दरवाला में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, चली गई जान

admin

हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर छिद्दरवाला रेड सिग्नल के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डंपर को लालतप्पड़ क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया।

हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया गया कि छिद्दरवाला स्थित रेड सिग्नल से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भारत से सिर्फ 40 KM दूर बनी झील, चमेलिया नदी ने रौद्र रूप लिया तो खतरे में आएंगे 50 हजार लोग

पिथौरागढ़(ब्यूरो): नेपाल के दार्चुला जिले के भट्टार क्षेत्र में भूस्खलन के बाद एक झील बनने की सूचना ने भारत के सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि भट्टार में झील बनने वाला स्थान भारतीय क्षेत्र से हवाई दूरी में करीब 40 किलोमीटर दूर है। स्थिति […]

Subscribe US Now