पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के तबादले.. कई चौकियों के प्रभारी बदले – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के तबादले.. कई चौकियों के प्रभारी बदले – Uttarakhand Nidhi

admin




देहरादून  ब्यूरो : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए 28 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस तबादला सूची में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। वहीं, पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को भी फील्ड में नई तैनाती दी गई है।

Dehradun Police Transfer: 28 Sub-Inspectors Transferred

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के तहत आशारोड़ी चौकी प्रभारी विवेक भंडारी को सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा आराघर चौकी प्रभारी अश्वनी बलोनी को ऋषिकेश की त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now