त्योहारी और शादी के सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल लंबी वेटिंग से यात्री परेशान – HSS News 24

त्योहारी और शादी के सीजन में ट्रेनों में सीटें फुल लंबी वेटिंग से यात्री परेशान

admin




ऋषिकेश  ब्यूरो-  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें स्पेशल ट्रेनों में भी बुकिंग की मारामारी
ऋषिकेश। दीपावली और छठ पूजा के त्योहार नजदीक आते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट रिसर्व कराने की परेशानी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों का रुख कर रहे हैं। वहीं आगामी शादी के सीजन के चलते भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। योगनगरी रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। स्लीपर से लेकर वातानुकूलित श्रेणियों तक में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऋषिकेश से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट पाने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। हावड़ा, अहमदाबाद, कटरा और प्रयागराज-वाराणसी रूट की ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। कई प्रमुख तिथियों पर नो रूम जैसी स्थिति बनने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। त्योहारों पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे प्रवासियों को अब यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ रही है। द्रेश्वर नगर में रह रहे ऋषि जायसवाल और नंद किशोर यादव ने बताया कि उन्हें दीपावली और छठ पूजा मनाने के लिए बिहार स्थित अपने गांव जाना है। इसके लिए वह पिछले पंद्रह दिनों से रेलवे स्टेशन के चक्कर काट रहे हैं लेकिन वेटिंग कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो मजबूरन बस से यात्रा करनी पड़ेगी







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्योहारों पर चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। खिलेंद्र चैधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, आदित्य चैहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक व विकास शर्मा को बनाया गया है। कौस्तुभानंद जोशी कार्यालय सचिव, मनवीर सिंह चैहान मीडिया बनाए गए हैं। पुष्कर सिंह काला व ऋषि कंडवाल प्रकोष्ठ प्रभारी बनाए गए हैं। अनिल शाही व रमेश गड़िया को प्रदेश विभाग प्रभारी बनाया गया है। शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है,… कैंट बोर्ड चकराता की मासिक बोर्ड बैठक में लालकुर्ती बाजार में स्थित पार्किंग के विस्तारीकरण व सनसेट-सनराइज प्वाइंट के सुंदरीकरण… ेहरािू न, ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रिेर् कांग्रेि कमेटी के एक प्रविवनवधमण्डल […]

Subscribe US Now