आदि कैलाश यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के युवक की मौत, इस साल अब तक 3 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान – HSS News 24

आदि कैलाश यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के युवक की मौत, इस साल अब तक 3 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान

admin




पिथौरागढ़  ब्यूरो : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के एक युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यात्रा के दौरान युवक को अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। आनन-फानन में उसे गुंजी स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ यात्रा कर रहे दोस्तों में शोक की लहर है।

Youth Dies During Adi Kailash Yatra

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तिलक शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, निवासी इंदौर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। तिलक अपने दोस्तों के साथ आदि कैलाश की यात्रा पर आया था। यात्रा के दौरान आदि कैलाश क्षेत्र में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथियों ने बिना देरी किए उसे गुंजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

धारचूला लाया गया युवक का शव

गुंजी अस्पताल में मौत के बाद युवक का शव धारचूला लाया गया है। फिलहाल शव को राजकीय चिकित्सालय में रखा गया है। पुलिस की ओर से पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंगे गिफ्ट का लालच, फिर लाखों की चपत! नाइजीरियन गैंग का ‘लव स्कैम’ – Uttarakhand Nidhi

हल्द्वानी: उत्तराखंड में सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब साइबर अपराधी इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ठग खुद को विदेश में रहने वाला अमीर व्यक्ति बताकर पहले भावनात्मक रिश्ता बनाते हैं और फिर महंगे गिफ्ट […]

You May Like

Subscribe US Now