आज बदला रहेगा यातायात प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास के रास्ते रहेंगे बंद – Uttarakhand Nidhi – HSS News 24

आज बदला रहेगा यातायात प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास के रास्ते रहेंगे बंद – Uttarakhand Nidhi

admin




रुद्रपुर  ब्यूरो –गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात का खाका तैयार किया गया है। मंगलवार सुबह 7 बजे से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी और शाम 4 बजे से प्रमुख रास्तों पर यातायात रोका जाएगा।

दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह सात बजे से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शाम चार बजे से प्रमुख रास्तों पर भी यातायात रोक दिया जाएगा। फलमंडी से बाटा चौक और अग्रसेन चौक के बीच सभी वाहनों पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों से निपटने के लिए नौ स्थानों पर पुुलिस तैनात रहेगी।

भारी वाहनों को किच्छा रोड के राधा स्वामी सत्संग फ्लाईओवर, काशीपुर रोड के एमेनिटी स्कूल फ्लाईओवर, रामपुर बॉर्डर और पार्ले चौक से रिंग रोड होकर गंतव्य तक पहुंचना होगा। काशीपुर, हरिद्वार, रामपुर, दिल्ली, किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी और नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित डायवर्जन से निकाला जाएगा। त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक जाने वाली रोडवेज बसें तीनपानी और किच्छा बाईपास से गुजरेंगी।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

30 अक्तूबर तक छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखण्ड काशीपुर ब्यूरो । मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति पाने वाले को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दस दिन शेष बचे हैं। मेधावी छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन की […]

Subscribe US Now