देहरादून, ब्यूरो । यूकेएसएसएससी में पेपर लीक मामले में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी की गई। अब तक एसटीएफ 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को एसटीएफ ने सचिवालय में नियुक्त अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप निवासी ग्राम निवाड़ मंडी जसपुर जनपद उधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया। न्याय विभाग को पुख्ता साक्ष्य मिलने पर मामले में संलिप्त होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कुछ दिन पूर्व मुख्य आरोपी आउटसोर्स कंपनी आरएमएस सॉल्यूशन के डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक वर्मा को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ लखनऊ के प्रिंटिंग प्रेस के डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक वर्मा को तीन दिन की रिमांड पर लेकर लखनऊ रवाना हुई थी। मामले मेें एसटीएफ अभिषेक से और अधिक जानकारी जुटाई।
24 जुलाई को यूकेएसएसएससी में पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले में जैसे जैसे कड़ी दर कड़ी से जुड़ती गई, वैसे ही गिरफ्तारियों का सिलसिला बढ़ता गया। अब तक एसटीएफ 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी आउटसोर्स कंपनी आरएमएस सॉल्यूशन के डाटा एंट्री ऑपरेटर अभिषेक वर्मा को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में प्रसिद्ध बग्वाल मेले में सीएम ने किया प्रतिभाग -प्रसिद्ध बग्वाल मेले में सीएम धामी पाषाण युद्ध के साक्षी बने
Fri Aug 12 , 2022
चंपावत/देहरादून, ब्यूरो । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने माँ वाराही मंदिर में विधि विधान से पूजा कर राज्य की खुशहाली की कामना की एवं मां […]